IMD Rain Alert Weather Update 30 May Delhi UP Bihar Rainfall Weather Forecast 80 Kms Speed Thunderstorm Barish Hogi Rain Alert: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, 80 की स्पीड से आएगी आंधी; जानें मौसम का हाल, Weather Hindi News - Hindustan
More

Rain Alert: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, 80 की स्पीड से आएगी आंधी; जानें मौसम का हाल

IMD Rain Alert, Weather Update 30 May: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में 30 मई से एक जून के दौरान और राजस्थान में अगले सात दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम गति की बारिश होगी। इसके अलावा, 80 की स्पीड से तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है।

Sat, 30 May 2026 05:59 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rain Alert: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, 80 की स्पीड से आएगी आंधी; जानें मौसम का हाल

IMD Rain Alert, Weather Update 30 May: यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण हीटवेव से राहत मिली है और जमकर बारिश, आंधी तूफान की वजह से तापमान में काफी कमी आई है। अब मध्य भारत में कल से खुशखबरी मिलने वाली है और वहां भी हीटवेव खत्म होगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में इस पूरे हफ्ते भारी बरसात का दौर चलने वाला है। वहीं, 30 और 31 मई को मध्यम से गंभीर आंधी तूफान उत्तर भारत और मध्यम भारत में चलेगा। इसके अलावा, पूर्वी भारत में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो इस पूरे हफ्ते क्षेत्र में बारिश होती रहेगी। इसके अलावा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 30 मई से एक जून, 4, 5 जून, असम, मेघालय में एक से पांच जून, अरुणाचल प्रदेश में दो से पांच जून के बीच भारी बारिश होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून-जुलाई में बहुत तड़पाने वाली है हीटवेव, 10 साल बाद IMD ने की ऐसी भविष्यवाणी

दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 30, 31 मई, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में 30 मई से तीन जून को आंधी तूफान, तेज बरसात, बिजली कड़कने का अलर्ट है। वहीं, रायलसीमा में 30 मई, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 30 और 31 मई, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 30 मई से तीन जून, केरल, माहे में 30 मई से पांच जून, लक्षद्वीप में 30 मई से एक जून और चार और पांच जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत के बीच आज और कल कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट

उत्तर भारत की बात करें तो उत्तराखंड में 31 मई और जम्मू कश्मीर में 4 व 5 जून को आंधी तूफान, बिजली कड़कने और भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में 30 मई से एक जून के दौरान और राजस्थान में अगले सात दिनों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम गति की बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में 30 मई और राजस्थान में 30 और 31 मई को गरज के साथ आंधी जिनकी स्पीड 80 किमी प्रति घंटे होगी के आने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, राजस्थान के 30 जिलों में बारिश-ओलों की चेतावनी

वहीं, 30 मई को जम्मू कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, एक जून को पश्चिमी राजस्थान में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 30 मई को उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, 30 व 31 मई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले गिरेंगे। 30 और 31 मई को पूर्वी राजस्थान व 30 मई से एक जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी आएगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।