दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत के बीच आज और कल कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट
आज शाम में भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से हल्की बारिश और तेज हवाओं के येलो अलर्ट जारी करने के बाद शनिवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में गुरुवार से मौसम में हुए बदलाव के बाद से भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है। इसके साथ ही दिल्ली में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज शाम में भी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से हल्की बारिश और तेज हवाओं के येलो अलर्ट जारी करने के बाद शनिवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो क सामान्य से दो डिग्री तो एक दिन पहले की तुलना में 0.7 डिग्री कम है। शुक्रवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस तो गुरुवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में ये गिरावट बीते दो दिन हल्की बारिश के बाद दर्ज हुई है। इसी तरह शहर के अन्य मौसम केंद्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
पालम में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि एक दिन पहले की तुलना में 2.6 डिग्री कम है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो कल की तुलना में 2.4 डिग्री कम है। रिज और आयानगर में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री और 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार के मुकाबले क्रमश: 1.7 डिग्री और 2.8 डिग्री कम है।
आयानगर में बारिश दर्ज की गई
आईएमडी के मुताबिक, आयानगर में शुक्रवार रात 11.30 बजे से शनिवार रात 2.30 बजे तक 11.2mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा शहर में मौजूद अन्य मौसम केंद्र ने बारिश दर्ज नहीं की। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि ‘आज येलो अलर्ट जारी किया गया है, दोपहर और शाम के समय गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।’
रविवार के लिए भी येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। आईएमडी पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है जो कि 34-36 डिग्री के करीब रह सकता है।
कैसी है दिल्ली की हवा?
हल्की बारिश के चलते दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार सुबह 9 बजे 82 यानी 'संतोषजनक' स्तर पर दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन