IMD Rain Alert Weather Update 10 May Delhi Punjab Haryana Next 5 Days Rainfall UP Bihar Weather Forecast Barish IMD Rain Alert: उत्तर भारत के इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की भी चेतावनी, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD Rain Alert: उत्तर भारत के इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की भी चेतावनी

IMD Rain Alert, Weather Update 10 May: उत्तर भारत की बात करें तो 10-14 मई पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में मध्यम बारिश, गरज, बिजली और आंधी चलने की संभावना है। 

Sun, 10 May 2026 05:40 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
IMD Rain Alert: उत्तर भारत के इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की भी चेतावनी

IMD Rain Alert, Weather Update 10 May: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश, तेज आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 11 और 12 मई को, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 12 और 13 मई को ओले भी गिरेंगे। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात में 20-14 मई, पूर्वी राजस्थान में 10-13 मई, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12-14 मई के दौरान छिटपुट जगहों पर लू चलने की संभावना है। अगले सात दिनों तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बारिश होगी। वहीं, अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी भी चलेगी; UP के लिए क्या अलर्ट?

उत्तर भारत की बात करें तो 10-14 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में मध्यम बारिश, गरज, बिजली और आंधी चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12-13 मई, पूर्वी यूपी में 13-14 मई, राजस्थान में 11-12 मई को बारिश होगी। 10-13 मई के दौरान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इसके अलावा, छिटपुट गरज, तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 11-15 मई के दौरान, उत्तराखंड में 11-14 मई के दौरान बरसात होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में शुष्क मौसम ने बढ़ाई तपिश, दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, बारिश कब?

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के मौसम का हाल

पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 12-14 मई के दौरान, असम, मेघालय में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बारिश होने, तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी हुआ है। त्रिपुरा में 10 मई को, अरुणाचल प्रदेश में 12-13 मई, मेघालय में 10-11 मई को, असम, मेघालय में 13-16 मई के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 15-16 मई को छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 10 और 11 मई, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 10-14 मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर गरज के साथ बारिश होगी। रायलसीमा में 10-12 और 14 मई को तेलंगाना, लक्षद्वीप में 10 और 11 मई को, तमिलनाडु और कराईकल में 12-14 मई तक बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में अगले पांच दिन लगातार बारिश-आंधी का अलर्ट, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।