IMD Himachal Weather five Day Rain and Thunderstorm Alert Issued for the State हिमाचल में अगले पांच दिन लगातार बारिश-आंधी का अलर्ट, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; IMD की बड़ी चेतावनी, Shimla Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में अगले पांच दिन लगातार बारिश-आंधी का अलर्ट, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; IMD की बड़ी चेतावनी

पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम सर्दी जैसा एहसास हो रहा है, जबकि मैदानी और निचले क्षेत्रों में भी इस बार उमस महसूस नहीं हो रही। मई महीने में अब तक कई बार बारिश हो चुकी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

Sun, 10 May 2026 12:00 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में अगले पांच दिन लगातार बारिश-आंधी का अलर्ट, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; IMD की बड़ी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 मई को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों के लिए कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हैं और मौसम ठंडा बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम सर्दी जैसा एहसास हो रहा है, जबकि मैदानी और निचले क्षेत्रों में भी इस बार उमस महसूस नहीं हो रही। मई महीने में अब तक कई बार बारिश हो चुकी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल भवन में ठहरना अब महंगा, सरकार ने 1200 से सीधे 4000 रुपये बढ़ाया किराया

40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 12 और 13 मई को मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश, बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और कुछ जगह ओलावृष्टि होने का अनुमान है। 14 मई को भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। 15 मई को कुछ क्षेत्रों में फिर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 16 मई को केवल अलग-अलग स्थानों पर हल्की गतिविधियां हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश को गडकरी से मिली बड़ी सौगात, इस सड़क के लिए मंजूर हुए 200 करोड़

हल्की बर्फबारी के भी आसार

मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले जनजातीय और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में 13 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका, सुक्खू सरकार का दो टूक जवाब

प्रदेश में कहा कितना तापमान?

प्रदेश के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 14 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 19.6, भुंतर में 17.1, कल्पा में 9, धर्मशाला में 10.7, ऊना में 20, नाहन में 16.1, केलांग में 5.4, पालमपुर में 17.5, सोलन में 15, मनाली में 10.9, कांगड़ा में 22.7, मंडी और बिलासपुर में 20.5, चंबा में 17.7, डलहौजी में 14.6, जुब्बड़हट्टी में 17.2, कुफरी में 10.7, कुकुमसेरी में 6.8, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 22, सराहन में 11.1 और ताबो में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में यात्रा करते समय सतर्क रहने को कहा गया है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।