Rajasthan ka mausam IMD rain alert prediction on monday tuesday across state राजस्थान में शुष्क मौसम ने बढ़ाई तपिश, दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, बारिश कब?, Jaipur Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में शुष्क मौसम ने बढ़ाई तपिश, दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, बारिश कब?

मौसम विभाग ने कहा कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर मंडल, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर और भरतपुर मंडलों के उत्तरी भागों के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में 11 और 12 मई को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Sun, 10 May 2026 02:00 PMMohit पीटीआई, जयपुर
share
राजस्थान में शुष्क मौसम ने बढ़ाई तपिश, दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, बारिश कब?

राजस्थान में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहा।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मौसम का यह ताजा अपडेट साझा किया। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव और गर्म रात दर्ज की गई और वाले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने का अनुमान है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जयपुर में छलका SI अभ्यर्थियों का दर्द, बोले- बिना गलती क्यों छीनी जा रही नौकरी?

बाड़मेर में लगातार अधिकतम तापमान दर्ज

हीटवेव के चलते यहां पारा कई स्थानों पर 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। लू के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। विभाग ने बताया कि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को भी भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी बाड़मेर में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के सवाईमाधोपुर में मोबाइल के लालच में युवक की हत्या

कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में बने हुए हैं

वहीं रविवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि मौसम विभाग ने शनिवार को कहा था कि आने वाले दिनों में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में बने हुए हैं। जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा, अगले पांच से छह दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की प्रबल संभावना की चेतावनी भी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान: दबंगों को नागवार गुजरा दलित दुल्हन का घोड़ी पर बैठना, परिजनों को पीटा

11 और 12 मई को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें

विभाग ने कहा कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर मंडल, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर और भरतपुर मंडलों के उत्तरी भागों के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में 11 और 12 मई को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।