IMD Rain Alert Weather Update 7 May Next Seven Days Heavy Rainfall UP Forecast in These States Thunderstorm Andhi IMD Rain Alert: अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी भी चलेगी; UP के लिए क्या अलर्ट?, Weather Hindi News - Hindustan
More

IMD Rain Alert: अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी भी चलेगी; UP के लिए क्या अलर्ट?

IMD Rain Alert, Weather Update 7 May: दक्षिण भारत की बात करें तो अगले सात दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में, आंतिरक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी।

Thu, 7 May 2026 06:06 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IMD Rain Alert: अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी भी चलेगी; UP के लिए क्या अलर्ट?

IMD Rain Alert, Weather Update 7 May: उत्तर भारत में मौसम बारिश की वजह से सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक बार फिर से उत्तर भारत में बारिश का दौर आएगा। इसमें 10-13 मई के बीच कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट गरज, चमक, बिजली कड़कने, 60 की स्पीड से आंधी चलने वाली है। यानी कि एक बार फिर से मौसम बदलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11-13 मई, पूर्वी यूपी में 12-13 मई को बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अगले 7 दिनों तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में छिटपुट, गरज, चमक के साथ भारी बारिश होगी। इस दौरान 60 की स्पीड से आंधी का भी अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में कुछ अलग-अलग स्थानों पर 9-13 मई के दौरान लू चलने वाली है।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 7-9 मई के दौरान असम, मणिपुर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इसके अलाव, अरुणाचल प्रदेश में सात और आठ तारीख को असम, मेघालय में 8-11 मई के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9 मई को बिजली चमकने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 7, 12, 13 मई, असम, मेघालय में 12 और 13 मई को कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात होगी।

उत्तर भारत की बात करें तो उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में सात मई, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में सात मई, अलग-अलग स्थानों से लेकर कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी आएगी। बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। उत्तराखंड में आठ मई को तेज आंधी चलने वाली है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में 11-13 मई के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-13 मई को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 मई को, एक और नया बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी होने वाली है। अलग-अलग जगहों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाओं की संभावना है।

वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो अगले सात दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में, आंतिरक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। वहीं, पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक महाराष्ट्र में गरज, चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।