Agle 10 din ka mausam rain in delhi up rajasthan Haryana bihar weather monsoon 2026 80 किमी की स्पीड से चलेगी हवा, मॉनसून से पहले मौसम का तांडव; भारी बारिश का अलर्ट, Weather Hindi News - Hindustan
More

80 किमी की स्पीड से चलेगी हवा, मॉनसून से पहले मौसम का तांडव; भारी बारिश का अलर्ट

मॉनसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप द्वीपों, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

Mon, 1 June 2026 10:26 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
80 किमी की स्पीड से चलेगी हवा, मॉनसून से पहले मौसम का तांडव; भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में इस सप्ताह बारिश के आसार हैं। खास बात है कि मॉनसून आने से पहले ही जारी बारिश के चलते तापमान में खासी गिरावट देखी जा रही है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मॉनसून के केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। बीते साल की तुलना में मॉनसून करीब एक सप्ताह से ज्यादा लेट है।

दिल्ली भी भीगेगी

IMD ने उत्तर पश्चिम भारत को लेकर सोमवार को बताया कि उत्तराखंड में 1, 5 और 6 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 1 से 5 जून तक पंजाब, 1 से 4 जून तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, 1 जून को उत्तर प्रदेश और अगले 6 दिनों तक राजस्थान में बारिश की संभावनाएं हैं। इस दौरान तेज हवा, बिजली के भी आसार हैं पूर्वी राजस्थान में 2 जून को हवा की रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।

पूर्वी भारत को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 1 से 6 जू तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में 1 और 6 जून, झारखंड में 1 से 6 जून, ओडिशा में 2 से 6 जून तक तेज आंधी तूफान और गरज के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 4 से 6 जून तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि, ओडिशा में 1 जून को ओले का अलर्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के मौसम में दिखने वाला है बड़ा उलटफेर, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल में कैसा है मौसम

1 से 4 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल में बहुत भारी बारिश की संभावनाएं हैं। केरल और माहे में 1 से 2 जून के बीच ऐसा मौसम रह सकता है। लक्षद्वीप में 1 से 6 जून, तटीय कर्नाटक में 3 से 6 जून, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 1 जून तक भारी बारिश हो सकती है। खास बात है कि 3 से 6 जून के बीच केरल और माहे में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में 6 जून तक झमाझम बारिश हो सकती है। केरल में सामान्य रूप से मॉनसून 1 जून तक दस्तक दे देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बीते राहत के दिन, पांच दिनों तक बढ़ेगा तापमान और लू चलेगी;वज्रपात कहां

अभी कहां है मॉनसून

अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। मॉनसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप द्वीपों, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मॉनसून की एंट्री का आज हो सकता है ऐलान, क्या गर्मी के बीच मौसम देगा गुड न्यूज

दिल्ली में ठंडक

तापमान में भारी गिरावट के कारण रविवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से अधिक ठंडा रहा। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम, 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने मौसम में आई इस ठंडक का कारण राजस्थान और मध्य पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों को बताया है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।