Monsoon update 2026 kerala kab hogi barish up delhi weather today tapman kitna hai मॉनसून की एंट्री का आज हो सकता है ऐलान, क्या गर्मी के बीच मौसम देगा गुड न्यूज, Weather Hindi News - Hindustan
More

मॉनसून की एंट्री का आज हो सकता है ऐलान, क्या गर्मी के बीच मौसम देगा गुड न्यूज

दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी केरल के ऊपर बना एक ऊपरी चक्रवाती संचरण और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना एक अन्य चक्रवाती संचरण इस क्षेत्र में मौसम को प्रभावित कर रहा है। इससे बारिश की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

Mon, 1 June 2026 08:14 AMNisarg Dixit वार्ता
share
मॉनसून की एंट्री का आज हो सकता है ऐलान, क्या गर्मी के बीच मौसम देगा गुड न्यूज

मॉनसून कहां हैं? मॉनसून कब आएगा? भीषण गर्मी का सामना कर रहे राज्य की जनता के मन में यही सवाल बार-बार उठ रहा है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 मई को मॉनसून की केरल में एंट्री की संभावनाएं जताई थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, अब जब 1 जून दक्षिण भारतीय राज्य में मॉनसून की दस्तक की सामान्य तारीख है, तो मौसम विभाग से बड़ी घोषणा की उम्मीद है। हालांकि, IMD ने अब तक आधिकारिक रूप से मॉनसून के केरल आने का ऐलान नहीं किया है।

मॉनसून आने में अभी कितना समय लगेगा?

मौसम विभाग ने केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आने का संकेत देते हुए बताया कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर मॉनसून केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और अरब सागर के आस-पास के इलाकों में दस्तक दे सकता है। इसी के साथ विभाग ने 31 मई से दो जून तक केरल के अलग-अलग हिस्सों में सात से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके बाद बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तीन जून से छह जून के बीच 24 घंटे की अवधि में 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिन में छा गया अंधेरा, आंधी और झमाझम बारिश से बदला मौसम, कई जगह गिरे बिजली के पोल

ऑरेंज अलर्ट जारी

भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए विभाग ने तीन जून को अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। वहीं, चार जून को यह चेतावनी पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों के लिए प्रभावी रहेगी। इसके अलावा कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर सहित कई जिलों में 31 मई से जून के पहले सप्ताह तक भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम: सोमवार को इन इलाकों में बरसेंगे बदरा, बिजली गिरने की भी आशंका

बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी केरल के ऊपर बना एक ऊपरी चक्रवाती संचरण और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना एक अन्य चक्रवाती संचरण इस क्षेत्र में मौसम को प्रभावित कर रहा है। इससे बारिश की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंधी-तूफान का जारी रहेगा तांडव, UP में कब से मिलेगी राहत; जानें मॉनसून का भी हाल

भयंकर हो रही है बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान केरल के कई हिस्सों और लक्षद्वीप के अधिकांश इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में तिरुवनंतपुरम में छह सेंटीमीटर, जबकि नेय्याट्टिनकारा और चवारा में पांच-पांच सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मॉनसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रख रहा है और जनता को, विशेषकर बाढ़, जलभराव और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।