आसमान से कैसा दिखता है भारत-पाकिस्तान बॉर्डर? पायलट ने फ्लाइट से दिखाया अद्भुत नजारा; VIDEO
वीडियो को लोगों का गजब का रिएक्शन मिल रहा है। पोस्ट वायरल हो गई है और लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं। वहीं कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि काश दोनों देशों के रिश्ते भी इतने ही शानदार होते

आसमान से भारत और पाकिस्तान का बॉर्डर कैसा दिखता है? यह सवाल आपके दिमाग में भी कई बार आया होगा। इसका जवाब अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मिला है। हाल ही में एक पायलट ने मीलों दूर आसमान से भारत पाक बॉर्डर की बॉर्डर की अद्भुत झलक दिखाई है। इसे देखकर लोगों की सांसें थम गई है। लोग इसे शानदार अनुभव बता रहे हैं। कई लोग तो कह रहे हैं कि इस तरह का नजारा उन्होंने पहली बार देखा है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 43 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को इंडिगो एयरलाइंस के एक पायलट कैप्टन प्रदीप ने शेयर किया है। वीडियो पर लिखा है, “भारत पाकिस्तान के बॉर्डर के ऊपर उड़ान।” वहीं कैप्टन प्रदीप ने कैप्शन में लिखा, “लोग कहते हैं कि आप रात के समय अंतरिक्ष से भी भारत-पाकिस्तान सीमा को देख सकते हैं। अंधेरे को चीरती हुई रोशनी की एक चमकती हुई लकीर, जो ऑर्बिट से भी साफ दिखाई देती है!”
बता दें कि बॉर्डर पर घुसपैठ और तस्करी को रोकने के लिए बड़ी तादाद में फ्लड लाइट्स लगाए गए हैं। रात के वक्त जब ये लाइटें जलती हैं तो आसमान से देखने पर एक चमकीली रेखा पूरी धरती को दो हिस्सों में बांटती हुई दिखती है। वीडियो में भी यही नजारा दिखाई दे रहा है। फ्लाइट में बैठे यात्री भी इस जादुई नजारे को देखकर पूरी तरह हैरान रह गए।
क्या कह रहे लोग?
सोशल मीडिया पर लोग इसे शानदार अनुभव बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इस खूबसूरत नजारे को दिखाने के लिए धन्यवाद।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये बेहतरीन है।” कुछ लोग मजाक मजाक में यह भी पूछने लगे कि आखिर इन लाइट्स का बिल कौन भरता है। एक यूजर ने लिखा, “बॉर्डर पर लाइट का बिल कौन भरेगा, भारत या पाकिस्तान?” वहीं कुछ पाकिस्तानियों ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, “काश दोनों देशों के आपसी रिश्ते भी इस रोशनी की तरह ही सुंदर होते।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन