Viral Video: मुझे आगे जाने दो, सब के लिए खरीद दूंगा; सड़क किनारे अरबपति ने दिखाई पैसे की ताकत
नवीडिया के सीईओ जेशन हुआंग इन दिनों चीन और ताइवान की यात्रा पर है। ताइवान के एक नाइट मार्केट से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हुआंग सबसे पहले खाना लेने के लिए वहां मौजूद सभी के ऑर्डर का पैसा देने के लिए तैयार हो जाते हैं।

नवीडिया के सीईओ जेशन हुआंग इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा में बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन दौरे पर आए हुआँग अभी भी चीन और ताइवान में घूम रहे हैं। स्थानीय जीवन को समझने के लिए हुआंग सड़क किनारे लगने वाले खाने को भी खाते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में ऐसे कई सारे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को एक बार तो देखने में अजीब लग रहे हैं लेकिन फिर वही की एक अमीर आदमी शायद ऐसे ही रिएक्ट करता होगा। हुआंग का बीजिंग में सड़क किनारे स्ट्रीट फूड खाने का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद उस दुकान पर लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ पहुंच गई थी।
दरअसल, हाल में जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें हुआंग ताइवान के एक लोकल मार्केट में स्ट्रीट फूड सेंटर के बाहर खड़े हुए हैं। सेंटर के बाहर भीड़ देखकर हुआंग असहज नजर आते हैं, इसी दौरान एक महिला वीडियो बनाना शुरू कर देती है। इसके बाद हुआंग स्थानीय मुद्रा में एक हजार का नोट निकालते हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं कि अगर मुझे पहले लेने दिया जाए, तो मैं सभी के लिए खरीद दूंगा। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
हुआंग के इस ऑफर के बाद आगे खड़े लोग आसानी से उनको आगे जाने देते हैं। फिर हुआंग भुना हुआ मक्के का पीस उठाते हैं और उसे तेजी के साथ खाना शुरू कर देते हैं। इसके बाद जैसे ही सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होता है, लोग अपने-अपने तरीके से कमेंट करना शुरू कर देते हैं। एक यूजर लिखता है कि यही तो है कि अमीर होने का फायदा। वहीं दूसरा लिखता है, "अमीर होने का यही फायदा होता है, एक अमीर व्यक्ति दूसरों की मदद करके खुद की मदद करता है। यह दोनों के लिए ही सही होता है।"
एक दूसरा लिखता है कि अगर आप भी 5 ट्रिलियन डॉलर कंपनी के सीईओ होते, तो शायद आप भी यही कर रहे होते।
इसके बाद एक यूजर हुआंग की राष्ट्रीयता पर बात करता नजर आता है। वह लिखता है कि फिलहाल हुआंग अपनी देश में मजे कर रहे हैं। वह है ताइवान, चीन का हिस्सा।
बता दें, हुआंग मूल रूप से ताइवान में पैदा हुए थे। लेकिन बाद में उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया था। उसके बाद से उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। वह अमेरिका के सबसे अमीर लोगों में भी शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन