young man loaded cart on the roof of his BMW and gave it to the needy video viral VIDEO: नमक-रोटी खाते शख्स को देख पसीजा दिल, BMW सवार युवक ने ठेला खरीदकर दिया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: नमक-रोटी खाते शख्स को देख पसीजा दिल, BMW सवार युवक ने ठेला खरीदकर दिया

कानपुर में शहर की सड़कों पर दौड़ती एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बनी हुई है। वजह कार नहीं, बल्कि उसकी छत पर रखा एक ठेला है। कार सवार ने ठेला एक जरूरतमंद को दिया है।

Mon, 25 May 2026 10:56 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
VIDEO: नमक-रोटी खाते शख्स को देख पसीजा दिल, BMW सवार युवक ने ठेला खरीदकर दिया

UP News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर की सड़कों पर दौड़ती एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बनी हुई है। वजह कार नहीं, बल्कि उसकी छत पर रखा एक ठेला है। कार सवार ने ठेला एक जरूरतमंद को दिया है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जाजमऊ के रहने वाले जैद ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह कार से जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि फुटपाथ पर बैठा एक आदमी नमक से रोटी खा रहा था। यह स्थिति देखकर वह अपने आप को रोक नहीं सके। उन्होंने उससे बात की तो बताया कि वह टिन के डिब्बे में नमकीन की फेरी लगाता है। किसी तरह परिवार का गुजारा हो जाता है। उसकी टूटी हुई उम्मीदें और संघर्ष भरी जिंदगी की बातें सुनकर उसकी मदद का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने परेड मैदान से एक ठेला खरीदा और पास से करीब 25-30 किग्रा नमकीन खरीदी। ठेले को अपनी बीएमडल्यू कार की छत पर रखा और उन्हें भेंट किया। इससे पहले भी जैद ने गरीबों की मदद के लिए हाईवे से नोट उड़ाए थे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में रोड रेज में डबल मर्डर, बाइक टकराने पर युवकों ने बाप-बेटे को मार डाला

वायरल वीडियो में एक युवक बोलते नजर आ रहा है, ‘कौन कहता है कि कानपुर वालों के पास पैसा नहीं है। यहां हम लोग बीएमडब्ल्यू में ठेला रखकर चलते हैं।’ सोशल मीडिया पर फिलहाल वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बागपत-मेरठ हाईवे पर BMW ने स्विफ्ट को मारी टक्कर

उधर, बागपत-मेरठ हाईवे पर शुगर मिल के पास शनिवार को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने पाबला निवासी प्रशांत की स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर में रईसजादों ने सिख युवक की पगड़ी नोची, लात-घूंसे मारकर फोड़ दी नाक

घायल प्रशांत ने बताया कि वह नौरोजपुर गांव में जा रहा था कि शुगर मिल के पास बीएमडब्ल्यू कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बीएमडब्ल्यू कार में सवार लोग मौके से उतरकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार बीएमडब्ल्यू सवारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना प्रदूषण के खिलाफ युवक का अनोखा प्रदर्शन, कॉकरोच बनकर नाले में उतरा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।