
पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। रौशन आनंद के वकील निरंजन कुमार सिंह ने दावा किया है कि वे रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले में खान सर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में जल्द बड़ी टूट होने वाली है। राजभर के बयान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी करारा जवाब देते हुए कहा, जो डर जाएगा, वह छोड़कर चला जाएगा

एक शख्स का आरोप है कि सालों इश्योरेंस का प्रिमियम भरा और जब उन्हें जरूरत पड़ी कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए क्लेम रिजेक्ट कर दिया… नौबत यह आ गई कि अस्पताल वाले छुट्टी देने को राजी नहीं थे… आखिरकार उन्हें 5 रु सैकड़ा ब्याज पर पैसा लेना पड़ा तब जाकर अस्पताल से घर लौट सके

17 जून, बुधवार, भोजपुर: पवना पैक्स के मध्यावधि चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के 4 और सदस्य पद के 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने कर दिया। सदस्यों के इस्तीफे के बाद यह चुनाव कराया गया।

17 जून, बुधवार, आरा (भोजपुर): उत्पाद पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद आरा रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण दैनिक यात्रियों और अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल प्रशासन व्यवस्था संभालने में जुटा रहा।

17 जून, बुधवार, भोजपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी, जिस पर पुलिस को धमकी देने और फायरिंग करने का आरोप था, पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पैर में गोली लगने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी NEET पेपर लीक मामले पर छात्रों को न्याय दिलाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में कोचिंग सिटी कोटा में एक विशाल महारैली का आयोजन किया गया वहीं राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक मामले पर जोरदार हमला किया.

17 जून, बुधवार, चैनपुर (कैमूर): सिकंदरपुर गांव में कोचिंग से घर लौट रहे 11 वर्षीय प्रिंस कुमार की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना बच्चों के आपसी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस एक बच्चे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

17 जून, बुधवार, भभुआ (कैमूर): राजद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और कैमूर की उपेक्षा के खिलाफ धरना दिया। नेताओं ने NDA सरकार पर जनता से किए वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।

17 जून, बुधवार, बक्सर: स्टेशन रोड पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत धरना दिया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर NDA सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

सोशल मीडिया पर भाजपा (BJP) नेता लवकुश ओझा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि 'जय श्री राम' नहीं बोलने पर खाना नहीं मिलेगा।

मैं ना होता तो इजरायल तबाह हो चुका होता...अमेरिका की वजह से ही इजरायल का अस्तित्व है...एक बार फिर प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपनी भड़ास पीएम नेतन्याहू पर निकाली है.…

17 जून, बुधवार, बक्सर: बासुदेवा थाना क्षेत्र के आथर बधार में एक युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद में 1.32 लाख वोल्ट क्षमता वाले बिजली पोल पर चढ़ गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली सप्लाई बंद कराई गई।

17 जून, बुधवार, मिर्जापुर: कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उसने खुद को महिला थाना में तैनात बताने का दावा किया, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस जांच में जुटी है।

सुप्रीम कोर्ट में साइबर फ्रॉड मामले की सुनवाई के दौरान CJI जस्टिस सूर्यकांत ने साइबर अपराधियों को 'परजीवी' बताते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। इससे पहले उनकी कथित 'कॉकरोच' टिप्पणी को लेकर देशभर में विवाद हुआ था। अब उनके नए बयान ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है

17 जून, बुधवार, नवादा: टाउन थाना के पास आयोजित राजद के धरने में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने केंद्र और बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और पेपर लीक को लेकर निशाना साधा। बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए।

17 जून, बुधवार: मुंगेर के तारापुर स्थित माधोडीह में सैकड़ों वर्ष पुराने बरगद की विशाल डाल अचानक सड़क पर गिर गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। वन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता साफ कराया गया।

17 जून, बुधवार: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में डायल-100 पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

17 जून, बुधवार: नवादा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी शामिल हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।

17 जून, बुधवार: गया में सिपाही भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की भारी भीड़ गया जंक्शन पहुंचने लगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है।