
#rahulgandhi #raebareli #livehindustan #congress Rahul Gandhi Raebareli Speech: राहुल गांधी बोले- ऐसी आर्थिक आंधी आएगी, कुछ नहीं टिकेगा? | Congress

19 मई, मंगलवार: मथुरा सांसद हेमा मालिनी सोमवार को हूटर लगे ई-ऑटो में सफर करती नजर आईं। दिशा समिति की बैठक के बाद उन्होंने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने जिले की विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

19 मई, मंगलवार: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में फ़ूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटी टोमैटो सॉस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां गाजर पल्प, केमिकल रंग, स्टार्च और अन्य सामग्री से नकली सॉस तैयार की जा रही थी। टीम ने 30 पेटी सॉस, 360 लीटर अधबनी सॉस और बड़ी मात्रा में सामग्री नष्ट कराई।

18 मई, सोमवार: मऊ में ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनकर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर अब कार्रवाई होगी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के निर्देश के बाद पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पॉलिसी का सख्ती से पालन कराने की बात कही है। शहर कोतवाली की एक महिला आरक्षी के वायरल वीडियो मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

राजा भैया रविवार को सवर्ण आयोग या बोर्ड के गठन की मांग को लेकर पदयात्रा निकालने वाले हैं, इससे पहले ही वाराणसी में उन पर हमला हो गया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह जवाब हर बार की तरह किसी की पिटाई करेने के लिए उनका पीछा कर रहे थे… तभी गांववालों ने उन्हें घेर लिया।

18 मई, सोमवार: अंबेडकरनगर के अमरौला वार्ड स्थित ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिराते समय डंपर का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज स्पार्किंग के बाद डंपर में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक आलोक वर्मा जिंदा जल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

18 मई, सोमवार: अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र में सुलतानपुर से प्रयागराज जा रही यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने इंजन से धुआं उठता देख तुरंत बस रोककर सभी 42 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि कई यात्रियों का सामान आग में जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

18 मई, सोमवार: सीतापुर के रामपुर मथुरा इलाके में एक महिला अपने प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी को बाराबंकी से बुलाया, जिसके बाद वह नीचे उतरी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

18 मई, सोमवार: बलरामपुर में मृत उपभोक्ता के गैस कनेक्शन का दुरुपयोग कर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने के आरोप में गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने फर्जी मोबाइल नंबर लिंक कर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई कराई। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

18 मई, सोमवार: प्रयागराज के जार्जटाउन स्थित सोहबतियाबाग रौजा मजार पर मेले की अनुमति नहीं मिलने के बाद ताला लगा दिया गया। ज्येष्ठ माह के रविवार को लगने वाला मेला नहीं लगा, जिससे श्रद्धालु मायूस लौट गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए, जबकि मुतवल्ली और पुलिस ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

18 मई, सोमवार: लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए हैं और नमाज अपने निर्धारित स्थल या शिफ्ट में पढ़ी जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि यूपी में कानून का राज है और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

18 मई, सोमवार: लखनऊ पहुंची छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के S1 स्लीपर कोच में एक बॉक्स और बैग से युवती का सिर कटा शव बरामद हुआ। हाथ-पैर अलग-अलग पॉलिथीन में पैक मिले। सफाईकर्मी की सूचना पर RPF और GRP मौके पर पहुंची। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

Prateek Yadav Property News | Aparna Yadav News: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद अब उनकी संपत्ति, वसीयत और निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े दावे सामने आ रहे हैं।

गोरखपुर, 16 मई, शनिवार। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने डीडीयू में इंजीनियरिंग विभाग में आत्महत्या प्रकरण और कम अंक दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया है।

Azam Khan को 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए विवादित बयान मामले में बड़ा झटका लगा है। रामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी को लेकर दिए गए बयान पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

16 मई, शनिवार: गोरखपुर को आज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का तोहफा मिला है. सीएम योगी ने इस क्रिकेट स्टेडियम (प्रथम चरण) का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कर दिया है. यह क्रिकेट स्टेडियम करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला है.

16 मई, शनिवार: गोरखपुर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले एक अलग तस्वीर देखने को मिली... जहां नेता सिर्फ मंच साझा नहीं कर रहे थे बल्कि एक ही गाड़ी में सफर करते दिखाई दिए...

Lucknow University Proffessor Audio: प्रोफेसर ने छात्रा से की गंदी बात, सुन लीजिए गंदी बात, अब जेल लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर Paramjeet Singh एक छात्रा से फोन पर आपत्तिजनक बातें कर रहे थे।

15 मई, शुक्रवार: उत्तर प्रदेश के संभल में अमीना नाम की महिला ने 5 दिन के भीतर 4 बच्चों को जन्म दिया। 9 मई को एक बेटे और 14 मई को एक बेटे व दो बेटियों का सामान्य प्रसव हुआ। डॉक्टरों को गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में ही चार बच्चों की जानकारी मिल गई थी। सभी बच्चे और मां स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

15 मई, शुक्रवार: गाजियाबाद में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। नौकरीपेशा, छोटे व्यापारी और रोजाना सफर करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लोगों का कहना है कि महंगाई के बीच ईंधन महंगा होने से घरेलू बजट और परिवहन खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।