Jabalpur News: बरगी क्रूज हादसे के बाद हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, पूरे MP में क्रूज और बोट क्लब संचालन पर रोक
12 मई, मंगलवार: जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे प्रदेश में क्रूज और बोट क्लबों के संचालन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने न्यायिक जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। हादसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी जांच होगी।