Why Pandit Dhirendra Shastri spending 22 days solitude at Badrinath Rishi Ganga meditation and Katha details पंडित धीरेंद्र शास्त्री बदरीनाथ में करेंगे साधना, 22 दिन एकांतवास और प्रवचन; क्या-क्या प्लान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बदरीनाथ में करेंगे साधना, 22 दिन एकांतवास और प्रवचन; क्या-क्या प्लान

Baba Bageshwar in Badrinath: बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। वो यहां 22 दिन कठोर साधना करेंगे। साथ ही उनका धाम में 5 दिन कथा का भी प्रोग्राम है।

Thu, 7 May 2026 01:07 PMGaurav Kala क्रांति भट्ट, हिन्दुस्तान, गोपेश्वर
share
पंडित धीरेंद्र शास्त्री बदरीनाथ में करेंगे साधना, 22 दिन एकांतवास और प्रवचन; क्या-क्या प्लान

Baba Bageshwar in Badrinath: बाबा बागेश्वर उर्फ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक वादियों में समय बिता रहे हैं। हिमालय की गोद और ऋषि गंगा के शांत तट में वो साधना करेंगे। वे कई दिनों तक ध्यान और योग भी करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रवास के दौरान बाबा धीरेंद्र शास्त्री कथा और प्रवचन भी देंगे।

साक्षात भू बैकुंठ माने जाने वाले और हिमालय में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्ति का आत्म संचार करने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 22 दिनों तक धाम में ऋषि गंगा के तट पर नव निर्मित ध्यान केन्द्र में एकांत साधना करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केदारनाथ, हेमकुंड, मसूरी और जागेश्वर धाम में नया प्रोजेक्ट; सरकार का क्या प्लान

एकांतवास में बाबा बागेश्वर, कथा भी करेंगे

साधना बदरीनाथ के बामणी गांव के निकट पवित्र ऋषि गंगा के तट पर बने ध्यान केन्द्रों में किया जाएगा। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री साधना करने के साथ यहां कथा और प्रवचन के माध्यम से विश्व कल्याण, मानवता की सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संदेश भी देंगे।

बाबा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। धीरेंद्र शास्त्री के आगमन पर हनुमान मंदिर 'खाक चौक' के बाबा बाल योगेश्वरदास महाराज और चारों धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी अगवानी की। राजेश मेहता ने बताया कि बाबा बागेश्वर आने वाले दिनों में ऋषि गंगा के शांत वातावरण में ध्यान योग के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा संचय करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्लेशियरों से बदरीनाथ, माणा और हनुमान चट्टी में तबाही का खतरा, केंद्र को नोटिस

हर साल बदरीनाथ पहुंचते हैं बाबा बागेश्वर

बता दें कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री हर वर्ष भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पूर्व में भी बदरीनाथ में रहकर वर्षों से साधना करते रहे हैं और बाबा योगेश्वरदास के आश्रम खाक चौक में भी पहुंचे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार बच्चे पैदा करें हिंदू, एक आरएसएस को समर्पित कर दें; बाबा बागेश्वर का बयान

आध्यात्मिक केंद्र है बदरीनाथ

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ स्प्रिचुअल हिल टाउन के तौर पर विकसित करने की सरकार की योजना भी है। बदरीनाथ के खाक चौक को आध्यात्मिक केन्द्र बनाने के लिए विशेष कार्य किये जाने की योजना वृहद तौर हो रही है। बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने गुरुवार को भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा अर्चना भी की।

बदरीनाथ अब बनेगा स्प्रिचुअल हिल टाउन

उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही अब इसे स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किये जाने की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है। सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थलों को विशेष रूप से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देव दर्शनी पॉइंट को इस प्रकार तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को यहां से बदरीनाथ धाम के प्रथम दर्शन एक भव्य और दिव्य रूप में प्राप्त हो सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।