Ropeway Projects in Kedarnath Hemkund Mussoorie and Jageshwar Dham BJP Government Masterplan केदारनाथ, हेमकुंड, मसूरी और जागेश्वर धाम में नया प्रोजेक्ट; भाजपा सरकार का क्या प्लान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

केदारनाथ, हेमकुंड, मसूरी और जागेश्वर धाम में नया प्रोजेक्ट; भाजपा सरकार का क्या प्लान

पुष्कर सिंह धामी सरकार रोपवे प्रोजेक्ट के तहत नए प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत केदारनाथ, हेमकुंड, मसूरी सहित जागेश्वर धाम में रोपवे प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

Wed, 6 May 2026 02:06 PMGaurav Kala देहरादून
share
केदारनाथ, हेमकुंड, मसूरी और जागेश्वर धाम में नया प्रोजेक्ट; भाजपा सरकार का क्या प्लान

उत्तराखंड में रोपवे प्रोजेक्ट से पर्यटन को रफ्तार देने के लिए धामी सरकार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जागेश्वर धाम को भी रोपवे नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके लिए जल्द खाका तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही, अब रोपवे प्रोजेक्ट के नियामक प्राधिकरण के रूप में ब्रिडकुल की जिम्मेदारी और बढ़ाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केदारनाथ में वीआईपी दर्शन पर तीर्थपुरोहित भड़के, गेट बंद कराने के लिए प्रदर्शन

मुख्य सचिव ने मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल से जुड़े सड़क मार्ग के सभी लंबित मुद्दों को अगले तीन दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, इस प्रोजेक्ट को तय अवधि में हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने नए पुल और बाईपास का निर्माण तेजी से पूरा करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत हो, वहां नए पुलों के लिए सर्वे शीघ्र कराया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी फाइल नागलोक भेज दी क्या? सरकारी आवास न मिलने पर बौखलाए धामी के मंत्री

रोपवे मार्ग पर असुरक्षित स्थानों का ट्रीटमेंट

मुख्य सचिव ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे पर असुरक्षित स्थानों की पहचान कर सुधारात्मक काम तुरंत शुरू करने को भी कहा। केदारनाथ रोपवे के लोअर टर्मिनल पर पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। इसके लिए भूमि चिन्हीकरण-हस्तांतरण की प्रक्रिया साथ-साथ शुरू करने को कहा। इस बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम भी माैजूद रहे।

आधुनिक पैक हाउस के जरिये बढ़ेगी ब्रांडिंग

धामी सरकार की योजना के तहत हाई-टेक पैक हाउस भी स्थापित किए जाएंगे। यहां फलों की ग्रेडिंग, सॉर्टिंग और पैकेजिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगी। इससे उत्तराखंड के उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग होगी और किसानों को बिचौलियों के बजाय सीधे बड़े बाजारों में अपनी उपज बेचने का अवसर मिल सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के पहाड़ों पर 7 मई तक बारिश-सर्दी का दौर, 3 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम

रोपवे नेटवर्क का खाका तैयार करेगी उप-समिति

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पूरे उत्तराखंड में रोपवे प्रोजेक्ट की प्राथमिकता तय करने के लिए उप-समिति का गठन किया। यह प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में काम करेगी। इस समिति में पर्यटन, आवास, लोनिवि, नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अफसर भी शामिल होंगे। यह शहरों में रोपवे नेटवर्क का खाका बनाएगी। यह भी तय करेगी कि किन स्थानों को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की भूमिका भी अहम होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।