who is madan kaushik taken oath as cabinet minister in dhami government लगातार 5 बार जीता हरिद्वार, अब मिली धामी कैबिनेट में जगह; कौन हैं मदन कौशिक, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

लगातार 5 बार जीता हरिद्वार, अब मिली धामी कैबिनेट में जगह; कौन हैं मदन कौशिक

मदन कौशिक उत्तराखंड की हरिद्वार सीट से विधायक हैं। आज उन्होंने धामी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। कौशिक ने हरिद्वार सीट से लगातार पांच बार जीत दर्ज की है।

Fri, 20 March 2026 11:12 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
लगातार 5 बार जीता हरिद्वार, अब मिली धामी कैबिनेट में जगह; कौन हैं मदन कौशिक

Madan Kaushik: उत्तराखंड में आज पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का विस्तार हुआ। इस दौरान हरिद्वार सीट से विधायक मदन कौशिक को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मदन कौशिक हरिद्वार सीट से लगातार 5 बार से जीत दर्ज कर रहे हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले मदन कौशिक को उत्तराखंड में प्रदेश की कमान भी दी गई थी। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले मदन कौशिक राजीनीति के कई पड़ावों से गुजरते हुए अब उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

मदन कौशिक का जन्म कलियर के इमलीखेड़ा गांव में 11 जनवरी, 1956 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्कूल से की इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से अपना स्नातक पूरा किया। घर में उनकी पत्नी के साथ एक बेटा और एक बेटी हैं।

छात्र राजनीति से हुई थी शुरुआत

मदन कौशिक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 में छात्र राजनीति से की थी। साल 1980 में उन्हें सामाजिक संगठनों के जरिए राजनीति में एंट्री मिली। साल 1985 में मदन कौशिक ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इसके बाद साल 1990 में मदन बजरंग दल में अहम भूमिका निभाते हुए साल 1995 में बजरंग दल के जिला संयोजक और साल 2000 में भाजपा के जिला महामंत्री बन गए। साल 2000 में ही मदन कौशिक को भाजपा का जिला अध्यक्ष बना दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; देखें लिस्ट

लगातार 5 बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड

बजरंग दल में भूमिका और जिलाध्यक्ष के तौर पर काम करते हुए प्रदेश के नेतृत्व की नजर उनपर पड़ी और साल 2002 में उन्हें हरिद्वार से टिकट दे दिया। साल 2002 में मदन कौशिक ने बंपर जीत दर्ज करते हुए विधानसभा में एंट्री ली। उसके बाद हुए 4 चुनावों में भी मदन कौशिक ने हरिद्वार सीट से जीत दर्ज की। साल 2002, 2007, 2012, 2017 और साल 2022 में मदन कौशिक ने हरिद्वार सीट से जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुड़की से हैट्रिक का मिला इनाम, धामी कैबिनेट में बने मंत्री;कौन हैं प्रदीप बत्रा

कितनी संपत्ति के मालिक हैं मदन

मदन कौशिक के पास चल संपत्ति के रूप में 1.13 करोड़ रुपए हैं। अचल संपत्ति के रूप में उनके पास 4 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। मदन कौशिक के ऊपर 40.68 लाख रुपए की देनदारी भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो नहीं सुनेगा, मेरे जूते की सुनेगा... उत्तराखंड भाजपा विधायक के बिगड़े बोल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।