जो नहीं सुनेगा, मेरे जूते की सुनेगा... उत्तराखंड में भाजपा विधायक के बिगड़े बोल- VIDEO
यह वायरल वीडियो सप्ताह भर पहले का बताया जा रहा है। भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी के वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वो अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

उत्तराखंड में भाजपा विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महाशय रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी हैं। वीडियो में वो एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के लिए अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो में उनको कहते हुए सुना और देखा जा सकता है- जो मेरी नहीं सुनेगा, वह मेरे जूते की सुनेगा।
वीडियो वायरल होने के बाद इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
मामला क्या है
यह वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। यह घटना रुद्रप्रयाग जनपद के बड़मा पट्टी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की है। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विधायक चौधरी ने कहा कि बड़मा क्षेत्र में सैनिक स्कूल बनाने की घोषणा करने वाले नेता अब नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि भले ही सैनिक स्कूल न बन पाए, लेकिन बड़मा में वेटनरी मेडिकल कॉलेज अवश्य बनाया जाएगा। वो आगे कहते हैं- जो अधिकारी नहीं सुनेगा, वो भरत सिंह चौधरी के जूते की सुनेगा...।
पूर्व विधायक पर तंज
संबोधन के दौरान विधायक चौधरी ने कांग्रेस नेता और रुद्रप्रयाग के पूर्व विधायक डॉ. हरक सिंह रावत पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “आ गया हरक, पड़ गया फरक” कहने वाले अब नजर नहीं आते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन