who is pradeep batra take oath as cabinet minister in uttarakhand dhami governemnt रुड़की से हैट्रिक लगाने का मिला इनाम, धामी कैबिनेट में बने मंत्री; कौन हैं तीसरी बार के विधायक प्रदीप बत्रा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

रुड़की से हैट्रिक लगाने का मिला इनाम, धामी कैबिनेट में बने मंत्री; कौन हैं तीसरी बार के विधायक प्रदीप बत्रा

प्रदीप बत्रा समेत 5 विधायकों ने आज धामी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। प्रदीप हरिद्वार से तीसरी बार के विधायक हैं। साल 2012 और 2017 में वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

Fri, 20 March 2026 11:00 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
रुड़की से हैट्रिक लगाने का मिला इनाम, धामी कैबिनेट में बने मंत्री; कौन हैं तीसरी बार के विधायक प्रदीप बत्रा

प्रदीप बत्रा समेत 5 विधायकों ने आज धामी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। प्रदीप बत्रा हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। साल 2012 में पहली बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर रुड़की सीट से विधायक बने और साल 2017 में कांग्रेस के टिकट पर ही दोबारा चुने गए। साल 2022 के चुनावों में बीजेपी में शामिल हुए और चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। अब धामी सरकार में कैबिनेट में जगह मिली है।

कौन हैं प्रदीप बत्रा

प्रदीप बत्रा राजनीति के साथ व्यवसाय के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वो पेशे से व्यवसायी भी हैं। उनकी दुकानें और होटल के साथ कंपनी का कारोबार भी चल रहा है। उत्तराखंड में ही जन्मे प्रदीप बत्रा के पिता का नाम राम प्रकाश है। प्रदीप ने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने बीएसएम डिग्री कॉलेज रुढ़की से अपना परास्नात पूरा किया है।

प्रदीप बत्रा का राजनीतिक सफर

प्रदीप बत्रा हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के वर्तमान विधायक हैं। इससे पहले साल 2012 और साल 2017 में प्रदीप बत्रा रुड़की विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2022 में प्रदीप बत्रा ने पार्टी बदल ली और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 2022 के चुनावों में एक बार फिर से प्रदीप बत्रा ने जीत दर्ज की और विधायक बने। रुड़की विधानसभा सीट से लगातार तीन बार चुने जाने के बाद अब उनको इनाम मिला है और वो धामी सरकार में मंत्री बन गए हैं।

इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इसमें लोकभवन में आज राज्यपाल ने 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इसमें मदन कौशिक, खजान दास, राम सिंह कैडा, प्रदीप बत्रा और भरत चौधरी मंत्रिमंडल के नए सदस्य बने हैं। इस तरह अब धामी मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 12 हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।