uttarakhand cabinet expansion live update pushkar singh dhami 5 new ministers oath ceremony धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, मदन कौशिक समेत 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; देखें लिस्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, मदन कौशिक समेत 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; देखें लिस्ट

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हुआ। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Fri, 20 March 2026 12:18 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, मदन कौशिक समेत 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; देखें लिस्ट

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। कैबिनेट विस्तार में 5 मंत्रियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। कैबिनेट में मंत्री की शपथ लेने वाले विधायकों में मदन कौशिक प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, भरत सिंह चौधरी और खजान दास शामिल रहे। इन विधायकों के शपथ के साथ ही पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में अब मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य हो गए हैं।

अभी कैसा है धामी कैबिनेट का स्वरूप

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में अब मुख्यमंत्री समेत12 सदस्य हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद कैबिनेट सदस्यों की संख्या 7 से अब 12 हो गई।

इन पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  1. मदन कौशिक

2. खजान दास

3. राम सिंह कैडा

4. प्रदीप बत्रा

5. भरत चौधरी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुड़की से हैट्रिक का मिला इनाम, धामी कैबिनेट में बने मंत्री;कौन हैं प्रदीप बत्रा

खजान दास देहरादून के राजपुर रोड से विधायक हैं, जबकि भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग, मदन कौशिक हरिद्वार, प्रदीप बत्रा रुड़की और राम सिंह कैड़ा भीमताल से विधायक हैं चौधरी, बत्रा और कैड़ा को पहली बार मंत्री पद संभालने का अवसर मिला है, जबकि दास और कौशिक पहले भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार 5 बार जीता हरिद्वार, अब मिली धामी कैबिनेट में जगह; कौन हैं मदन कौशिक

मंत्रिमंडल विस्तार में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच संतुलन के साथ ही मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, जिसे अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम मिलकर प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए कार्य करेगी। धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे और उसे आगे बढ़ने का अवसर मिले। हम सभी टीम भावना से राज्य की जनसेवा के प्रति समर्पित होकर काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जो नहीं सुनेगा, मेरे जूते की सुनेगा... उत्तराखंड भाजपा विधायक के बिगड़े बोल



Uttarakhand Cabinet Expansion Live Updates:-

10.20 AM Uttarakhand Cabinet Expansion Live Update: 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार हुआ। खजान दास, भरत सिहं चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

10.10 AM Uttarakhand Cabinet Expansion Live Update ये 5 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में मदन कौशिक, खजान दास, राम सिंह कैडा, प्रदीप बत्रा और भरत चौधरी का नाम शामिल है। इस तरह अब उत्तराखंड कैबिनेट में सदस्यों की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।

9.50 AM Uttarakhand Cabinet Expansion Live Update: धामी के साथ लोकभवन पहुंचे 2 विधायक

कैबिनेट विस्तार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी भी लोक भवन पहुंच चुके हैं। यहां वो राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंच चुके हैं। धामी के अलावा रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक लोक भवन पहुंच चुके हैं। मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री सौरभ बहुगुणा भी लोक भवन पहुंचे हैं।

9.35 AM Uttarakhand Cabinet Expansion: आज कैबिनेट में हो जाएंगे 12 सदस्य

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जब 2022 में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई तब मुख्यमंत्री धामी सहित कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि संवैधानिक प्रावधान के तहत उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 सदस्य हो सकते हैं। अप्रैल 2023 में सामाजिक कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद मंत्रिमंडल में आठ सदस्य रह गए, जबकि पिछले साल एक विवाद के कारण संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह संख्या घटकर सात रह गई।

9.15 AM Uttarakhand Cabinet Expansion:मंत्रियों को मिलेगा काम करने का पूरा मौका

राज्य में अगले साल फरवरी-मार्च के दौरान विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में नए मंत्रियों को काम करने के लिए कम से कम 10 महीने का पूरा मौका मिलेगा।

9.00AM Uttarakhand Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार के गहरे राजनीतिक संदेश

नवरात्रि के दौरान उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक ‘मास्टर स्ट्रोक’ माना जा रहा है। इस फैसले से धामी ने न सिर्फ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों पर विराम लगाया है, बल्कि संगठन और सरकार के भीतर संतुलन साधने का भी प्रयास किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।