Victory in West Bengal and Assam Good Signal for BJP in uttarakhand Three Day Celebrations preparation for Hat trick बंगाल-असम में जीत से इस राज्य में भाजपा के लिए 'शुभ संकेत', तीन दिन मनेगा जश्न; लग पाएगी हैट्रिक, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

बंगाल-असम में जीत से इस राज्य में भाजपा के लिए 'शुभ संकेत', तीन दिन मनेगा जश्न; लग पाएगी हैट्रिक

बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत ने भाजपा को हिमालयी राज्य उत्तराखंड में शुभ संकेत दिए हैं। भाजपा संगठन ने ऐलान किया है कि जीत का जश्न तीन दिन तक मनेगा। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा हैट्रिक की तैयारी कर रही है।

Tue, 5 May 2026 08:12 AMGaurav Kala देहरादून
share
बंगाल-असम में जीत से इस राज्य में भाजपा के लिए 'शुभ संकेत', तीन दिन मनेगा जश्न; लग पाएगी हैट्रिक

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने इतिहास रच दिया। बंगाल में पहली बार कमल खिला है। वहीं, असम में हैट्रिक मार दी है। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत ने हिमालयी राज्य उत्तराखंड में भी भाजपा को शुभ संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बंगाल में मिली जीत ने गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक देश को भगवामय कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2027, 2029 और 2032 के चुनावों में भी देश व प्रदेश की जनता यही परिणाम देने वाली है। बता दें कि 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा हैट्रिक की तैयारी शुरू कर चुकी है।

उत्तराखंड में तीन दिन मनेगा जश्न

बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। भाजपा संगठन ने घोषणा की है कि राज्य में इस जीत का जश्न तीन दिनों तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने असम में हैट्रिक, पुडुचेरी दूसरी जीत और बंगाल में ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पार्टी को यह जीत मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल-असम की जीत में छाया उत्तराखंड मॉडल, भाजपा ने किया है UCC का वादा

जनसंघ की भूमि पर भगवा फहराना गौरवपूर्ण

उन्होंने कहा कि मुझे संदेशखाली और अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार के लिए जाने का मौका मिला। मां काली के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह परिणाम सामने आया है। धामी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक की भूमि पर भगवा पहराया जाना गौरवान्वित करने वाला क्षण है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी 2029, 29 और 32 के चुनावों में भी यही परिणाम दोहराने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवा 'आंधी' में उड़ा ममता का किला! CM धामी ने बताया- बंगाल में जीत के ये 3 हीरो

उत्तराखंड के लिए लाभदायक होंगे बंगाल के परिणाम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बंगाल चुनाव के परिणाम उत्तराखंड के लिए लाभदायक रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनावों की जीत का जश्न प्रदेश में तीन दिन तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब हम सब धामी के नेतृत्व में तीसरी बार देवभूमि में कमल खिलाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रैफिक नियम तोड़ने पर दोगुनी मार! स्टंट पर 20 हजार, मोबाइल पर कितना जुर्माना

बंगाल चुनाव में धामी और धन सिंह रावत भी प्रचार में उतरे थे

भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत चुनावी राज्यों में गए कार्यकर्ताओं और 45 पूर्णकालिकों ने चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस जीत को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि अब बांग्लादेश से घुसपैठियों का रास्ता बंद होगा और जो आ गए उन्हें बाहर निकालने का भी रास्ता साफ हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।