Uttarakhand Weekly Weather Updates Rain Alert in Hill areas IMD Next Five Days Prediction Mausam samachar Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश और मैदान में गर्मी; उत्तराखंड में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश और मैदान में गर्मी; उत्तराखंड में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: मौसम विभाग के अनुसार  उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार को मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान 6 डिग्री तक बढ़ सकता है

Mon, 23 March 2026 08:48 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश और मैदान में गर्मी; उत्तराखंड में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में सोमवार को मौसम खराब रहने की संभावना है। इन जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और आंधी चल सकती है। 3300 मीटर व उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग के देहरादून केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 23 मार्च को शहर में मौसम करवट ले सकता है। दिनभर आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक या धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम करीब 13°C और अधिकतम 28°C रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM पुष्कर धामी ने अपने आधे विभाग मंत्रियों में बांटे, किसका कद बढा; किसका घटा

24 और 25 मार्च को तापमान बढ़ेगा

24 और 25 मार्च को मौसम फिर से सामान्य होता नजर आएगा। इन दिनों आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 30 से 31°C तक पहुंच सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून परेड ग्राउंड के चारों ओर आज जीरो जोन, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें

26 मार्च से बदलेगा मौसम

26 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक (थंडर लाइटनिंग) की स्थिति बन सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है। इसी तरह 27 मार्च को मौसम थोड़ा और सक्रिय रहेगा। आंशिक बादलों के बीच बारिश, गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 28°C तक रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में 50 फीसदी वोटर 'लापता', प्री-SIR रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर संकट

28 मार्च को मौसम फिर से साफ हो जाएगा। आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान सामान्य स्तर पर बना रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 30°C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 23 से 26 मार्च के बीच किसी प्रकार की आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि बीच-बीच में बदलते मौसम और संभावित गरज-चमक को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।