Uttarakhand Weather Rain Hailstorm and strong Wing IMD Alert Dehradun Mussoorie Nainital Mausam Updates उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम; बारिश-ओले और 50 किमी की स्पीड से तेज हवाएं, कितने दिन अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम; बारिश-ओले और 50 किमी की स्पीड से तेज हवाएं, कितने दिन अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बाद अब बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने 4 मई तक कुछ जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है।

Wed, 29 April 2026 08:11 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम; बारिश-ओले और 50 किमी की स्पीड से तेज हवाएं, कितने दिन अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। 29 अप्रैल से 4 मई तक प्रदेशभर में बारिश, आंधी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिलेगी। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। इन दो दिनों के दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएंगे; उत्तराखंड CM पुष्कर धामी का बड़ा ऐलान

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

1 और 2 मई को मौसम में थोड़ी राहत देखने को मिलेगी। पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में केवल हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 3 और 4 मई को एक बार फिर मौसम सक्रिय हो जाएगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्मशान घाट पर शादी; उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर पर्यटकों की हरकत

देहरादून में बूंदाबांदी से 3.2 डिग्री गिरा पारा

राजधानी देहरादून में चिलचिलाती गर्मी से मंगलवार को राहत मिली। ठंडी हवाओं, बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से तापमान में 3.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को दून में पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुबह के वक्त कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। देर शाम तक बादल छाए रहे और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दून में रविवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया था और सोमवार को 37.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं मंगलवार को यह घटकर 34.7 डिग्री रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के कुमाऊं में हेली सफर महंगा; 1 मई से बढ़ेंगे किराए, नई दरें लागू

मसूरी में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं

मसूरी शहर में मंगलवार को मौसम सुहावना रहा। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने ने लोगों को गर्मी से राहत मिली। पंजाब, दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटक सुखविंदर, रणवीर सिंह ने बताया कि वह 27 अप्रैल को मसूरी आए थे तब यहां पर काफी गर्मी थी। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और सर्द हवाएं चलने से बड़ी राहत मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।