Heli Travel Gets Costlier in Kumaon Uttarakhand New Fares Effective from May 1 उत्तराखंड के कुमाऊं में हेली सफर महंगा; 1 मई से बढ़ेंगे किराए, नई दरें लागू, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के कुमाऊं में हेली सफर महंगा; 1 मई से बढ़ेंगे किराए, नई दरें लागू

कुमाऊं मंडल के सीमांत इलाकों और पर्यटन केंद्रों के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की जेब अब और ढीली होने वाली है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत संचालित हेली सेवाओं के किराए में वृद्धि होनी जा रही है।

Tue, 28 April 2026 10:00 AMGaurav Kala पूरन पांडे, पिथौरागढ़
share
उत्तराखंड के कुमाऊं में हेली सफर महंगा; 1 मई से बढ़ेंगे किराए, नई दरें लागू

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सीमांत इलाकों और प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा खर्च करना होगा। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत संचालित हेली सेवाओं के किराए में बढ़ोतरी की जा रही है।

हेली सेवा संचालित करने वाली हेरिटेज एविएशन ने 1 मई से हल्द्वानी से चलने वाले अधिकांश प्रमुख रूटों पर किराया बढ़ाने का फैसला किया है। वर्तमान में हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत के लिए नियमित हेली सेवाएं संचालित हो रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्मशान घाट पर शादी; उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर पर्यटकों की हरकत

नई दरें लागू

कंपनी के अनुसार, हल्द्वानी-मुनस्यारी रूट का किराया जीएसटी सहित करीब 5250 रुपये से बढ़कर 5513 रुपये हो जाएगा। वहीं हल्द्वानी-पिथौरागढ़ रूट पर लगभग 500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद किराया 4200 रुपये से बढ़कर 4725 रुपये पहुंच जाएगा। इसी तरह हल्द्वानी-चंपावत रूट का नया किराया 2625 रुपये तय किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IMD की डराने वाली चेतावनी,मौसम बिगड़ने की आशंका से उत्तराखंड में ट्रेकिंग पर रोक

इसके अलावा, मुनस्यारी-पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़-अल्मोड़ा रूट पर भी यात्रियों को अब 2625 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले की तुलना में अधिक है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में दिख रहा असर

पिथौरागढ़ में यात्रियों का कहना है कि किराया वृद्धि का असर ऑनलाइन टिकट बुकिंग में साफ दिखाई दे रहा है। कंपनी की वेबसाइट 30 अप्रैल तक पुराने किराए पर टिकट बुकिंग की सुविधा दे रही है, लेकिन 1 मई से बुकिंग करने पर यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 1 मई से बदल जाएगा स्कूलों का टाइम, तपती गर्मी में बच्चों को राहत

किराया बढ़ने से जहां एक ओर हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।