uttarakhand weather orange alert heavy rain snowfall dehradun temperature drop उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे देहरादून समेत कई जनपदों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Fri, 23 Jan 2026 06:30 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है।

विशेषकर 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने कहा कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है।

देहरादून में खिली धूप, पारा 26 डिग्री के पार

राजधानी देहरादून में गुरुवार को चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। दून का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। धूप खिलने से लोगों को सर्दी से खासी राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी ने आने वाले दिनों में फिर से ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश-बर्फबारी, पहाड़ों में झरने जमे
ये भी पढ़ें:सनातन से आकांक्षा रखने वाले भारत की ओर देख रहे, उत्तराखंड में बोले अमित शाह
ये भी पढ़ें:दो दिन उत्तराखंड में रहेंगे शाह, 1000 जवान देंगे सुरक्षा; दून-दिल्ली रूट डायवर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।