Weather Change Today IMD Rain Prediction for five days Snowfall alert uttarakhand Waterfalls Freeze उत्तराखंड में आज से बदल रहा मौसम, 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी, पहाड़ों में झरने जमे, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में आज से बदल रहा मौसम, 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी, पहाड़ों में झरने जमे

Weather Change Today: उत्तराखंड में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पांच दिनों तक सात जिलों में बारिश और पांच जिलों में बर्फबारी की संभावना है। अगले पांच दिन तापमान 4 डिग्री तक कम रह सकता है।

Thu, 22 Jan 2026 12:05 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में आज से बदल रहा मौसम, 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी, पहाड़ों में झरने जमे

Weather Change Today: उत्तराखंड में आज से मौसम बदल रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। सात जिलों में बारिश और पांच पहाड़ी जिलों में बर्फबारी का अलर्ट है। पहाड़ों में कड़ाके की ठंड का आलम यह है कि चमोली में झरने जम गए। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। पहले जहां न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, वहीं इसके बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप की मनमानी से उत्तराखंड पर बुरी मार, निर्यात 20 फीसदी घटा; नौकरियां भी गई
ये भी पढ़ें:धर्म की जोत अखंड कर रहे धामी, अमित शाह की तारीफ ने थामी नेतृत्व परिवर्तन की हवा

4 डिग्री तक गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद 24 से 26 जनवरी के बीच तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

उत्तराखंड मौसम

बीते 24 घंटों का हाल

IMD के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से ऊपर से लेकर श्रेणी में रहा। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस मोहकमपुर (देहरादून) में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस मुक्तेश्वर (नैनीताल) में रिकॉर्ड किया गया।

पहाड़ों में झरने जमे

पहाड़ों में झरने जमे

मैदानी और पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने के संकेत साफ दिखने लगे हैं। चमोली जिले में कड़ाके की ठंड के चलते एक झरना जम गया। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में कोल्ड डे या कोल्ड वेव को लेकर कोई आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।