उत्तराखंड में तेज हवा, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 24 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। IMD ने अगले कुछ दिन तक बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी।

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है जबकि 4000 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बादलों के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। आने वाले कुछ दिनों के दौरान मौसम का ऐसा ही रुख रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से आज को लेकर 4 दिन अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
आज और कल इन जिलों में आंधी बारिश
मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक और आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
20 अप्रैल को इन जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
21 और 22 अप्रैल को बारिश नहीं
मौसम विभाग ने 21 और 22 अप्रैल को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में 23 अप्रैल से मौसम एकबार फिर करवट लेगा।
23 और 24 अप्रैल को इन जिलों में बारिश
मौसम विभाग ने 23 और 24 अप्रैल को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान गरज चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर बर्फबारी देखी जा सकती है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
दो दिन इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग ने 18 और 19 तारीख को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में काफी व्यापक स्तर पर जबकि हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश देखी जाएगी। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। यही नहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 अप्रैल को पंजाब के कुछ हिस्सों में आंधी बारिश देखी जा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन