आज का मौसम, 18 अप्रैल: तेज गरज के साथ बारिश की आशंका, इन राज्यों में गर्मी करेगी परेशान; IMD का अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इन राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

aaj ka Mausam kaisa rahega: अप्रैल के महीने में देश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में तेज गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है, तो कई राज्यों में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव में कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसका असर मुख्य तौर पर उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों के ऊपर देखने के मिलेगा। इन राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत पिछले दिनों की तरफ 18 अप्रैल को भी भीगता हुआ नजर आएगा। यहां पर कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में घने बादल छाए रहेंगे इसके अलावा तेज हवाओं के साथ आंधी आने की भी आशंका है।
पहाड़ी राज्यों में जारी रहेगा ठंडक का दौर
उत्तर भारत जहां हल्की बारिश और गर्मी से परेशान है, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में इस वक्त ठंडक का मौसम बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर से लेकर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में शनिवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा यहां पर हल्की तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इन राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिसकी वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा सकती है।
बिहार, ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत, जहां पिछले कुछ दिनों से बारिश से जूझ रहा है, वहीं शनिवार को बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर जिलों में हल्के बादल छाए रहने की आशंका है, लेकिन उमस की वजह से गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मध्य-भारत में तपाएगी गर्मी
उत्तर भारत में जहां शनिवार को बारिश की संभावना बनी हुई है, वहीं मध्य भारत में शनिवार को तेज धूप पड़ने की आशंका है। मध्य-प्रदेश और छत्तीशगढ़ के अलावा गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है। हालांकि, पूर्वी मध्य- प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है।
इन सब के अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन