himachal Pradesh mausam ka hal rainfall shimla manai weather हिमाचल प्रदेश प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल प्रदेश प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा और इस दौरान कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन मौसम विभाग ने किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के मौसम को लेकर अपडेट दिया है।

Sat, 18 April 2026 12:15 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल प्रदेश प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा और इस दौरान कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है, लेकिन मौसम विभाग ने किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग के अनुसार आज 18 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। 19 और 20 अप्रैल को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। हालांकि 21, 22 और 23 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जिससे अधिकतम तापमान में उछाल आएगा और मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ सकता है। 24 अप्रैल को फिर से कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

कहां-कहां हुई बारिश

बीती रात राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं मध्यवर्ती और निचले इलाकों में कई जगह हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा सलापड में 21.0 मिमी और सलूणी में 18.3 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुकुमसेरी में 14.4 मिमी, सांगला में 7.8 मिमी, कल्पा में 5.2 मिमी, जोत में 4.0 मिमी, सराहन में 3.0 मिमी, भाबानगर में 2.4 मिमी, गोंधला में 2.2 मिमी, भरमौर में 2.0 मिमी, सेओबाग में 1.8 मिमी और जोगिंद्रनगर में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। एक-दो स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं। सियोबाग में हवा की गति 35 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदलने वाला है हिमाचल प्रदेश का मौसम, अगले 3 दिन दिन अलर्ट, शिमला का मौसम कैसा
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश मौसमः बढ़ने लगी तपिश, 17 अप्रैल से फिर बिगड़ेगा मौसम

शिमला-मनाली का क्या हाल

हालांकि शनिवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहा और राजधानी शिमला तथा मनाली में धूप खिली रही । इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि दिन के दौरान कुछ स्थानों पर फिर से हल्की वर्षा हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में 13 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका, सुक्खू सरकार का दो टूक जवाब

कहां कितना तापमान

तापमान की बात करें तो राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री, कल्पा में 4.6 डिग्री, ताबो में 5.0 डिग्री, सराहन में 7.3 डिग्री, मनाली में 8.5 डिग्री, भुंतर में 10.1 डिग्री, सुंदरनगर में 13.9 डिग्री, सोलन में 14.0 डिग्री, बरठीं में 14.3 डिग्री, मंडी और धर्मशाला में 14.7 डिग्री, पालमपुर में 15.0 डिग्री, शिमला में 15.6 डिग्री, ऊना और कांगड़ा में 16.0 डिग्री, नाहन में 18.1 डिग्री, बिलासपुर और देहरा गोपीपुर में 19.0 डिग्री तथा पांवटा साहिब में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।