Two people missing on two different trekking routes in Uttarakhandsearch operation underway एडवेंचर बना आफत! उत्तराखंड में अलग-अलग ट्रेकिंग रूट पर दो लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

एडवेंचर बना आफत! उत्तराखंड में अलग-अलग ट्रेकिंग रूट पर दो लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की मदद मांगी गई। अधिकारियों के अनुसार, हेड कांस्टेबल टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम स्थानीय पुलिस के साथ ग्लेशियर के लिए रवाना हुई।

Mon, 1 June 2026 10:21 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
एडवेंचर बना आफत! उत्तराखंड में अलग-अलग ट्रेकिंग रूट पर दो लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक मार्ग पर नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशेष चौहान बीते तीन दिनों से लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है मगर अबतक सफलता हाथ नहीं लगी है। विशेष 29 मई की रात को ग्लेशियर से लौटते समय लापता हो गए थे।

विशेष पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर एक पोर्टर के साथ गए थे मगर वापसी के समय वे उससे अलग हो गए और तय समय पर बेस तक नहीं पहुंच पाए। बताया जा रहा है कि वापस के दौरान विशेष ने पोर्टर से कहा कि वह थक चुके हैं और थोड़ा आराम करने के बाद चलेंगे। विशेष ने पोर्टर को आगे बढ़ने के लिए कहा। पोर्टर तो बेस पर पहुंच गया मगर लंबे इंतेजार के बाद भी जब विशेष नहीं आए तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की मदद मांगी गई। अधिकारियों के अनुसार, हेड कांस्टेबल टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम स्थानीय पुलिस के साथ ग्लेशियर के लिए रवाना हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से नैनीताल पहुंचने में लगेंगे 3 घंटे कम! बनेगा 100 KM लंबा एक्सप्रेसवे

लगभग 60 से 70 मीटर तक गहराई में गई टीम

सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम गाइड द्वारा बताई संदिग्ध जगह पर रस्सी के सहारे लगभग 60 से 70 मीटर तक गहराई में गई। हालांकि इसके बाद भी विशेष का कोई पता नहीं लग सका। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को उनका कैमरा जरूर मिला है। इसके बाद टीम ने पिंडर नदी के किनारे और आसपास के वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। वहीं शनिवार को भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम और सुरक्षा कारणों से खोज अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था। इसके बाद रविवार को मौसम साफ होने के बाद एकबार फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ढूंढना शुरू कर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में CNG-हाइब्रिड वाहनों से लिया जाएगा ग्रीन सेस, कितना चार्ज लगेगा?

दयारा बुग्याल ट्रैकिंग पर आई युवती लापता

उत्तरकाशी स्थित दयारा बुग्याल ट्रैक पर एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है और उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता ट्रैकर का नाम बबीता पांडे है और उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: तापमान में भारी गिरावट, दून में 10 डिग्री गिरा पारा; ठंड का अहसास

कुछ और लोग भी ट्रेकिंग पर साथ आए थे

बताया जा रहा है कि बबीता के साथ कुछ और लोग भी ट्रेकिंग पर साथ आए थे। बबीता के लापता होने की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ लापता ट्रैकर्स को ढूढ़ने में लग गया। बीते तीन दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान उनका अबतक पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि ट्रैकिंक के दौरान बबीता अपने टेंट से बाहर आई थीं और फिर लापता हो गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।