Greenfield expressway planned between Bareilly and Haldwani connecting Delhi NCR दिल्ली से नैनीताल पहुंचने में लगेंगे 3 घंटे कम! बरेली से हल्द्वानी तक बनेगा 100 KM लंबा एक्सप्रेसवे, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से नैनीताल पहुंचने में लगेंगे 3 घंटे कम! बरेली से हल्द्वानी तक बनेगा 100 KM लंबा एक्सप्रेसवे

मौजूदा समय में दिल्ली से नैनीताल जाते वक्त रुद्रपुर, किच्छा, लालकुआं, पंतनगर और बहेरी सहित अन्य कुछ जगहों पर गाड़ियों का भारी आवागमन रहता है जिससे यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता और समय की भी काफी बर्बादी होती है।

Sat, 30 May 2026 10:23 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली से नैनीताल पहुंचने में लगेंगे 3 घंटे कम! बरेली से हल्द्वानी तक बनेगा 100 KM लंबा एक्सप्रेसवे

दिल्ली-एनसीआर से नैनीताल तक पहुंचने में लगने वाले समय में तीन घंटे तक की बचत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बरेली से हल्द्वानी के बीच 100 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। ये एक्सप्रेसवे चार लेने का होगा और लोग यहां से बिना जाम की झंझट के फर्राटा भरते हुए निकलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा सड़कों का चौड़ीकरण करने के बजाय इस प्रोजेक्ट के लिए अलग से जगह तय की गई है।

एनडीटीवी में छपी एक खबर के मुताबिक, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है और शुरुआती सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है। चार लेन के इस एक्सप्रेसवे का निर्माण का काम मई के अंत में शुरू होगा। एनडीटीवी ने द ट्रिब्यून के हवाले से बताया है कि ये नया एक्सप्रेसवे बरेली को एनएच-30 और एनएच-24 से जोड़ेगा जिससे जिससे दिल्ली-एनसीआर और कुमाऊं हिल स्टेशन तक यात्रियों को सीधी पहुंच मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आंधी-तूफान का कहर, 2 भाइयों की मौत; 45 से ज्यादा पर्यटक बचाए गए

जाम से मिलेगी मुक्ति

मौजूदा समय में दिल्ली से नैनीताल जाते वक्त रुद्रपुर, किच्छा, लालकुआं, पंतनगर और बहेरी सहित अन्य कुछ जगहों पर गाड़ियों का भारी आवागमन रहता है जिससे यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता और समय की भी काफी बर्बादी होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड HC ने पलटा प्रशासन का फैसला, खास जगह पर दी ईद की नमाज पढ़ने की अनुमति

एक्सप्रेसवे बनने से और क्या फायदे?

इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इकॉनमी को बूस्ट मिलेगा। बरेली और हल्द्वानी के आसपास के एरिया के स्थानीय व्यापारियों के लिए दिल्ली-एनसीआर से कनेक्टिविटी पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड की इकॉनमी को टूरिज्म के जरिए भी बूस्ट मिलेगा। हल्द्वानी के पास नैनीताल के अलावा भीमताल, रानीखेत और अल्मोड़ा जैसे मशहूर हिल स्टेशन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: वसीयत पंजीकरण के लिए समय सीमा बढ़ेगी, UCC में 90 दिन करने की तैयार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू हो चुका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते महीने अप्रैल में दिल्‍ली-देहरादून ग्रीन फील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। छह लेन वाला और 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार किया गया है जो कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद ट्रैवल टाइम छह घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटा हो गया है। वहीं अब ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस एक्सप्रेसवे को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार 65 किलोमीटर लंबे एक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट पर विचार कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।