Tragic accident in Uttarakhand, Four people, including two women killed, after car plunges into a gorge उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से दो महिलाओं समेत चार की मौत; पुलिस ने बताई दुर्घटना की वजह, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से दो महिलाओं समेत चार की मौत; पुलिस ने बताई दुर्घटना की वजह

पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि कार में सवार सभी लोग मसूरी से घूमकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जड़ीपानी-कोहलू बायपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई और चारों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह तीव्र ढलान पर ब्रेक फेल होने का पता चला है।

Wed, 10 June 2026 04:36 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, मसूरी, उत्तराखंड
share
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से दो महिलाओं समेत चार की मौत; पुलिस ने बताई दुर्घटना की वजह

उत्तराखंड के मसूरी में बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक कार संतुलन बिगड़ने के बाद लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जड़ीपानी-कोहलू बायपास मार्ग पर हुआ। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार जिसका नंबर DL5CS-4610 है, ब्रेक फेल होने के कारण ढलान पर अनियंत्रित हो गई थी।

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना मसूरी को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड, चौकी बार्लोगंज क्षेत्र में तीव्र ढलान पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से तत्काल एक पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते SDRF, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस को भी सूचना दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दलित युवक की मौत पर बवाल, पिता का दावा- नाखून उखाड़े, पैरों में ठोंकीं कीलें…


मृतकों में एक सोनीपत, एक गाजियाबाद और एक दिल्लीकी निवासी

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जिनकी पहचान सोनीपत निवासी सत्यप्रकाश, सविता (उम्र 48 वर्ष), पत्नी धर्मवीर, निवासी 322-A, नेहरू नगर, गाजियाबाद, संगीता (उम्र 46 वर्ष), पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली और मनीत (उम्र- 19 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 करोड़ का सोना-चांदी लेकर भागे दंपति और साली, नेपाल भागने की थी तैयारी

शव निकालने के बाद मृतकों के परिजनों को पुलिस ने दी सूचना

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कार गिरने की सूचना के बाद SDRF, फायर ब्रिगेड दल और पुलिस मौके पर पहुंची, और वहां रेस्क्यू शुरू किया गया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शव खाई से निकाल लिए गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाची के रेप-मर्डर में जेल गया, छूटते ही बेटी से गंदा काम; भागकर बचाई जान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।