Rape and Killed Aunt Accuse Man Try to Rape His Own 9 Year Old Daughter after Release from Prison चाची के रेप-मर्डर में जेल गया, छूटते ही 9 साल की बेटी से गंदा काम; पीड़िता ने भागकर बचाई जान, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

चाची के रेप-मर्डर में जेल गया, छूटते ही 9 साल की बेटी से गंदा काम; पीड़िता ने भागकर बचाई जान

हरिद्वार में बाप की शक्ल में एक दरिंदे को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। चाची से रेप-मर्डर में जेल गया शख्स छूटते ही अपनी 9 साल की बेटी से रेप का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने भागकर अपनी जान बचाई

Wed, 10 June 2026 11:34 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
चाची के रेप-मर्डर में जेल गया, छूटते ही 9 साल की बेटी से गंदा काम; पीड़िता ने भागकर बचाई जान

हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कुछ साल पहले चाची से रेप और मर्डर में जेल में बंद दरिंदा जब जेल से बाहर आया तो उसकी गंदी नजर अपनी ही 9 साल की मासूम बेटी पर पड़ गई। पीड़िता की मां आरोप लगाया है कि उसका पति कई रातें बच्ची से गंदा काम करने की कोशिश कर चुका है और बेटी ने भागकर अपनी जान बचाई। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मामले में आरोपी को दोषी पाते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश और विरोध करने पर पत्नी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष कोर्ट/एडीजे चंद्रमणि राय ने आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। विशेष कोर्ट ने आरोपी पिता को 10 वर्ष की कैद और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि सात अक्टूबर 2022 से श्यामपुर क्षेत्र में एक किशोरी का अपने घर पर लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कालापानी की ‘सजा’ से आजाद होंगे उत्तराखंड के ये गांव, दशकों पुराना इंतजार खत्म

पीड़िता की मां ने बताई आपबीती

पीड़िता ने मां को अपनी सारी आपबीती बताई थी। बताया था कि आरोपी पिता गलत नीयत से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करते हैं। इस पर किसी तरह पीड़िता ने बचकर अपनी जान बचाई थी। शिकायतकर्ता माता के विरोध करने पर आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में प्रेमिका के सामने दलित युवक की हत्या, सवर्ण से प्यार की खौफनाक सजा

बेटी से कई रातें दुष्कर्म का प्रयास

शिकायतकर्ता माता ने बताया कि हाल ही में रात को आरोपी ने दोबारा दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर उठी शिकायतकर्ता माता ने बड़ी मुश्किल से पीड़ित लड़की को आरोपी पिता के चंगुल से बचाया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में आठ, कोर्ट की ओर से एक और बचाव पक्ष की ओर से आरोपी पिता को गवाह के रूप में पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी पिता को 10 वर्ष की कैद 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी पिता को जुर्माना राशि जमा ना करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

दोषी के आपराधिक इतिहास का खुलासा

आरोपी पिता पर पड़ोस में ही रहने वाली अपनी चाची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने का मुकदमा चल रहा था। लॉक डाउन में जेल से बाहर आकर उसके बाद इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरकी पैड़ी में अस्थियों को फैक्ट्री...; वृंदावन वाले संजय कृष्ण भैया का बयान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।