20 Crore Worth 8 KG Gold and Silver theft couple and sister in law arrest in UP Uttarakhand Border तेलंगाना से 20 करोड़ का सोना-चांदी लेकर भागे दंपति और साली, नेपाल भागने की थी तैयारी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

तेलंगाना से 20 करोड़ का सोना-चांदी लेकर भागे दंपति और साली, नेपाल भागने की थी तैयारी

तेलंगाना से 8 किलो सोना और डेढ़ किलो चांदी लेकर भाग रहे दंपति और साली को यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे।

Wed, 10 June 2026 10:41 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
तेलंगाना से 20 करोड़ का सोना-चांदी लेकर भागे दंपति और साली, नेपाल भागने की थी तैयारी

तेलंगाना से 20 करोड़ रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में दंपति और साली को यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 किलो सोना और एक किलो पचास ग्राम चांदी बरामद किया। दंपति नेपाल भागने की फिराक में थे। तेलंगाना पुलिस की एक कॉल से यूपी और उत्तराखंड पुलिस एक्टिव हो गई थी। तीनों रोडवेज बस पर सवार थे।

उधम सिंह नगर पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद जेवरात की कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। लिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बिलासपुर थाने ले आई। तीनों में दो दंपति हैं और एक महिला आरोपी की साली बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कालापानी की ‘सजा’ से आजाद होंगे उत्तराखंड के ये गांव, दशकों पुराना इंतजार खत्म

तेलंगाना पुलिस की कॉल पर एक्टिव हुई पुलिस

जानकारी के मुताबिक, रामपुर जिले के बिलासपुर और यूएस नगर की पुलिस को तेलंगाना की पुलिस इनपुट मिला था कि भारी मात्रा में जेवरात चुराकर कुछ अंतरराष्ट्रीय तस्कर या चोर उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे हैं। बताया गया कि ये लोग रोडवेज बस में सवार हैं।

यूएस नगर के एसएसपी अजय गणपति ने एसओजी समेत पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया और रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान यूपी रोडवेज की एक बस को रोका। बस सवार नेपाल मूल के तीन संदिग्धों की तलाशी ली। उनसे करीब आठ किलोग्राम सोना, एक किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण, हीरे की अंगूठियां बरामद कीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच गुड न्यूज, IMD ने बताया- आज कहां-कहां बारिश

नेपाल भागने की फिराक में थे

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बिलासपुर थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नेपाल के जिला कैलाली के मोतीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी कमल, उसकी पत्नी विमला बताया और नेपाल के अच्छा राज्य मंगलसेन निवासी कल्पना बताया। बताया जा रहा है कि कल्पना, कमल की साली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों पर नहीं भटकेंगे ट्रेकर्स, उत्तराखंड में 100 रूट्स की होगी GPS मैपिंग

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने तेलंगाना राज्य में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था और उसके बाद फरार हो गए थे। तेलंगाना पुलिस की सूचना पर संयुक्त अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों तथा उनकी आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।