Sports enthusiast Arjun loved vintage cars and dogs. खेल प्रेमी अर्जुन को विंटेज कारों और डॉग्स से था प्यार…, मां ने चढ़ा दी बेटे की बलि, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

खेल प्रेमी अर्जुन को विंटेज कारों और डॉग्स से था प्यार…, मां ने चढ़ा दी बेटे की बलि

गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या से पूरा शहर स्तब्ध है। जो अर्जुन कल तक अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते थे, आज वो सिर्फ यादों में बाकी रह गए हैं। खेल, विंटेज कारों और बेजुबानों (डॉग्स) के प्रति उनका प्रेम जगजाहिर था।

Fri, 13 Feb 2026 08:06 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, देहरादून
share
खेल प्रेमी अर्जुन को विंटेज कारों और डॉग्स से था प्यार…, मां ने चढ़ा दी बेटे की बलि

गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या से पूरा शहर स्तब्ध है। जो अर्जुन कल तक अपनी जिंदादिली के लिए जाने जाते थे, आज वो सिर्फ यादों में बाकी रह गए हैं। खेल, विंटेज कारों और बेजुबानों (डॉग्स) के प्रति उनका प्रेम जगजाहिर था।

अर्जुन को खेलों से था प्रेम

अर्जुन का खेलों से गहरा लगाव था। वे नियमित रूप से टेनिस खेलते थे और घटना वाले दिन भी वे परेड ग्राउंड से टेनिस खेलकर ही बाहर निकले थे, जब उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। अपने पिता की स्मृति को जीवित रखने के लिए वे हर साल उनकी याद में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन करवाते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिल्लरखाल मार्ग को SC की हरी झंडी, अपना ही आदेश पलटा; 65 Km तक कम हो जाएगी दूरी
ये भी पढ़ें:कर्नल के बेटे की मां ने कराई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद शूटर और माता समेत 5 अरेस्ट

विंटेज कारों और डॉग्स से था बेहद लगाव

अर्जुन को विंटेज कारों का बेहद शौक था। उनके घर और एजेंसी में कई पुरानी और नायाब गाड़ियां खड़ी रहती थीं, जिन्हें वे बड़े जतन से रखते थे। इसके अलावा, वे ‘डॉग लवर’ भी थे। उनके घर में कई देसी एवं विदेशी नस्ल के कुत्ते हैं। उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर मौजूद तमाम तस्वीरें उनकी इस जिंदादिली और शौक की गवाही देती हैं।

12 जनवरी को मनाया था जन्मदिन का जश्न

बीती 12 जनवरी को अर्जुन ने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी जन्मदिन होगा। खुशमिजाज अर्जुन के यूं चले जाने से परिजनों और दोस्तों में गहरा शोक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:52 महीने जेल में बिताए, अब कोर्ट ने रेप के आरोपी को किया बरी, पीड़िता के बयान…
ये भी पढ़ें:रांची में पल रहा ISIS कट्टरपंथ? NIA ने खोली आतंकी नेटवर्क की परतें

मां ने चढ़ाई बेटे की बलि

आपको बताते चलें कि देहरादून में पुलिस ने शहीद कर्नल के बेटे अर्जुन शर्मा के खूनी ड्रामे से पर्दा हटा दिया है। रिश्तों के कत्ल की इस कहानी के तीन आरोपी हाई प्रोफाइल निकले हैं। सबसे चौंकाने वाला था ममता की छांव के पीछे का लालच।

चौदह करोड़ के इस खूनी सौदे में जो शहीद की विरासत और एक मां के हाथों बेटे की बलि की दास्तां है। खुलासा हुआ कि 12 लाख रुपये की सुपारी देकर अर्जुन की हत्या कराई गई। पुलिस ने पांच हत्यारोपी गिरफ्तार किए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।