Colonel son was murdered by his mother; five arrested after encounter, including shooter and mother कर्नल के बेटे की मां ने कराई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद शूटर और माता समेत 5 गिरफ्तार, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

कर्नल के बेटे की मां ने कराई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद शूटर और माता समेत 5 गिरफ्तार

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अर्जुन की मां बीना, विनोद उनियाल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय खन्ना गिरफ्तार को किया। शूटर पंकज विनोद उनियाल का ड्राइवर है।

Fri, 13 Feb 2026 07:27 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
कर्नल के बेटे की मां ने कराई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद शूटर और माता समेत 5 गिरफ्तार

दून को दहलाने वाले अर्जुन शर्मा हत्याकांड की सूत्रधार उसकी मां और मां के करीबी निकले। पुलिस ने हत्याकांड की ही रात अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ में हत्या के आरोपी शूटर पंकज राणा और उसके भाई राजीव उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अर्जुन की मां बीना, विनोद उनियाल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय खन्ना गिरफ्तार को किया। शूटर पंकज विनोद उनियाल का ड्राइवर है।

कर्नल के बेटे की गोली मारकर हुई थी हत्या

देहरादून के तिब्बती मार्केट के बाहर बुधवार को शहीद कर्नल आरसी शर्मा के बेटे अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अर्जुन की पत्नी अभिलाषा ने अपनी सास बीना शर्मा, उनके परिचित विनोद उनियाल, विनोद की पत्नी संगीता और ईसी रोड स्थित एसके मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डाॅ.अजय खन्ना पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी अजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि हत्याकांड के बाद शूटरों की तलाश में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में बिजली चोरी रोकने को 8359 जगहों पर मारे गए छापे, करोंड़ो की वसूली तय
ये भी पढ़ें:सड़क पर स्टंट किया तो सीधा जेल! रांची SSP ने थानेदारों को दिये सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:DGP नियुक्ति पर SC सख्त! 1 महीना में प्रक्रिया पूरी करने का आदेश

मुठभेड़ के बाद शूटर भी गिरफ्तार

आरोपियों की ढूंढ के दौरान बुधवार रात करीब 3:30 बजे डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में एक मुठभेड़ हुई। यहां चेकिंग के लिए रोकने पर स्कूटर सवार पंकज राणा निवासी इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला, देहरादून ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली पंकज के पैर में जा लगी। इसके बाद उसे असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी मुठभेड़ रायपुर के लाडपुर के जंगल में हुई। रायपुर थाना पुलिस ने पंकज के छोटे भाई राजीव उर्फ राजू को घेर लिया। राजीव पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मजिस्ट्रेट को अस्पताल में बुलाकर आरोपियों की रिमांड मंजूर कराई गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन की हत्या के लिए बीना शर्मा, विनोद उनियाल व डाॅ. अजय खन्ना ने सुपारी दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।