रुद्रपुर में पारा 40.4 डिग्री पार, तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी
रुद्रपुर में शनिवार को भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया, अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और कम आर्द्रता के कारण गर्म हवाएं अधिक महसूस की गईं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की संभावना कम बताई है।

रुद्रपुर संवाददाता। शहर में शनिवार को भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और साफ आसमान के कारण लोगों को गर्मी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दोपहर में यह घटकर 23 प्रतिशत रह गई। नमी कम होने और तेज धूप के कारण गर्म हवाओं का असर अधिक महसूस किया गया। हवा की रफ्तार 2.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दर्ज की गई। आसमान पूरी तरह साफ रहा।
पिछले 24 घंटों में वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई। शनिवार को सूर्योदय सुबह 5:36 बजे और सूर्यास्त शाम 6:44 बजे हुआ। मौसम विज्ञानिक अजित सिंह नैन के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन