तपिश से झुलसे लोग, लू के थपेड़ों ने किया हाल-बेहाल
Bulandsehar News - तपिश से झुलसे लोग, लू के थपेड़ों ने किया हाल-बेहालतपिश से झुलसे लोग, लू के थपेड़ों ने किया हाल-बेहाल

जिले में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। दोपहर होते-होते स्थिति यह हो गई कि लू (हीट वेव) के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गर्मी के इन तेवरों से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है, हालांकि आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही से पारे में गिरावट आ सकती है।
भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में आसमान से आग के शोले बरसने लगे हैं। राहगीर और दोपहिया वाहन चालकों को सफर तय करना मुश्किल हो रहा है। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक शनिवार को सुबह से गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। दिन की शुरुआत के साथ ही तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते नजर आए, वहीं ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। तपिश से लोग झुलस गए। लू के थपेड़ों ने लोगों को दिनभर परेशान किया। हालात यह रहे कि कूलर-पंखा में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। एसी भी सही कूलिंग नहीं कर सके। जिससे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।- बादल छाने से मिल सकती है राहतमौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक गिर सकता है। इससे उमस और लू से जूझ रहे लोगों को मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।- सावधानी बरतने की सलाहस्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बढ़ते पारे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। चिकित्सकों का कहना है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सीधी धूप में निकलना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। लू की चपेट में आने से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।- दोपहर में सड़कों पर सन्नाटाआसमान से बरस रही आग के चलते सड़कों पर सन्नाटा परसने लगा है। दोपहर के समय राहगीरों के साथ वाहनों का आवागमन भी कम हो गया है। वहीं लोग दिन में धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव तलाशते हुए नजर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन