पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया
Moradabad News - मुरादाबाद में बैसाख की चिलचिलाती गर्मी ने कहर बरपाया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें लू की लहर जारी रहने की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों में मौसम में मामूली बदलाव की उम्मीद है।

बैसाख की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों का कहर बढ़ गया। शनिवार को पूर्वान्ह से ही झुलसा देने वाली हवा के थपेड़े पड़ना शुरू हो गए। दोपहर के समय झुलसाती गर्मी के तेवर और ज्यादा तीखे हो उठे। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जोकि मौजूदा गर्मी के सीजन में सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी के तेवर और तीखे हो गए। सुबह दस बजे के बाद से ही धूप काफी तेज महसूस की गई और हवा में भी गर्माहट काफी बढ़ गई। गर्मी के तेवर तीखे देखकर लोगों ने बिना ज्यादा जरूरत के घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा।
जिसके चलते सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। जरूरी काम होने के चलते घर से बाहर निकले लोग चिलचिलाती धूप और लू के कहर से बचने के जतन करते नजर आए। झुलसाती गर्मी में हलक ज्यादा सूखने के चलते सड़कों के किनारे पेय पदार्थों के स्टालों पर लोगों की आवाजाही ज्यादा दिखाई दी। दोपहर के समय गर्मी चरम पर पहुंच जाने के कारण कई जगह सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति नजर आई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।आज भी गर्म रहेगा मौसम, कल से मामूली बदलाव संभवमुरादाबाद। मौसम विभाग ने आज रविवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें लू की लहर जारी रहने की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दिन आसमान पर कहीं-कहीं बादल दिखाई दे सकते हैं लेकिन, तापमान में विशेष परिवर्तन दिखाई नहीं देगा। मंगलवार 28 अप्रैल से बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। जिसके चलते तापमान में गिरावट की संभावना बन रही है।हीट स्ट्रोक (लू लगने) से बचाव के उपाय1. दोपहर के समय अधिक श्रम वाले काम से बचें।2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।3. अधिक कैफीन या चीनी वाले ड्रिंक्स पीने से बचें।4. हल्के रंग के कपड़े पहनें, सूती कपड़े पहनना सबसे अच्छा है।5. बाहर काम करते समय बीच-बीच में आराम अवश्य करें।लू लग जाने पर ऐसे करें प्राथमिक उपचार1. पीड़ित व्यक्ति को किसी ठंडी जगह पर लिटाएं।2. शरीर पर ठंडी पट्टी या सेक करें।3. ठंडे पानी के छोटे-छोटे घूंट पिलाएं।4. पीड़ित की हालत में सुधार होने पर नमी वाले खाद्य पदार्थ दें।40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाला मौसम आपदा जैसी स्थिति है। यह मौसम स्वास्थ्य के साथ ही जीवन पर भी खतरा बढ़ा सकता है इसलिए एहतियात और सावधानियां बरतना जरूरी है।- अजीजुर्रहीम, डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन