Scorching Heat Hits Katihar Maximum Temperature Reaches 35 C उमस भरी सुबह, दोपहर में तपिश का वार, रात में बारिश के आसार, Katihar Hindi News - Hindustan
More

उमस भरी सुबह, दोपहर में तपिश का वार, रात में बारिश के आसार

उमस भरी सुबह, दोपहर में तपिश का वार, रात में बारिश के आसार उमस भरी सुबह, दोपहर में तपिश का वार, रात में बारिश के आसार उमस भरी सुबह, दोपहर में तपिश का

Sat, 25 April 2026 12:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share
उमस भरी सुबह, दोपहर में तपिश का वार, रात में बारिश के आसार

कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में शुक्रवार की सुबह लोगों का सामना चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम से हुआ। सुबह होते ही तेज धूप निकलने लगी, जिससे लोगों को अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा। खासकर दफ्तर जाने वाले कर्मियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और बाजार निकलने वाले लोगों को सुबह से ही पसीना और बेचैनी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जिले के आसमान में करीब 40 फीसदी बादल छाए रहने की संभावना है।35 डिग्री रहा अधिकतम तापमानकृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज

हालांकि दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जिससे शनिवार को पारा 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में दोपहर के समय गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह और दोपहर के समय तेज धूप तथा उमस का असर बना रहेगा, जबकि शाम ढलने के बाद मौसम करवट ले सकता है। देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में बूंदा-बांदी होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। शुक्रवार को दिनभर 8 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चली, जबकि अगले 24 घंटे में हवा की गति बढ़कर 12 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। हवा की रफ्तार बढ़ने से मौसम में बदलाव का असर महसूस होगा, लेकिन उमस पूरी तरह खत्म होने की संभावना कम है। सुबह के समय शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और बस स्टैंड पर लोग गर्मी से परेशान नजर आए। कई लोग छाता, गमछा और पानी की बोतल के सहारे बाहर निकले। दोपहर में सड़कें अपेक्षाकृत सुनसान रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप-छांव के बीच उमस, आज और कल के लिए यलो अलर्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।