Modi Government Completes 12 Years Focus on Development and Welfare मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचायाः बत्रा, Rudrapur Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचायाः बत्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्ष पूरे किए। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री प्रदीप बत्रा ने सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रमों जैसे पीएम आवास, हर घर जल और किसान सम्मान निधि ने नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Sat, 13 June 2026 06:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचायाः  बत्रा

रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में 'विकास, विश्वास एवं जनकल्याण’ विषय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना और मुद्रा योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचायाः बत्रा

उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है तथा डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार और किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, समर्पण और सुशासन के स्वर्णिम काल के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना जैसी परियोजनाओं से शहरी विकास को नई दिशा मिली है और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, दर्जाधारी उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, रामपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेतृपाल मौर्य, अमित नारंग, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, विजय तोमर, राकेश सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वर्षों में देश को नई दिशा, ऊर्जा के साथ मिली नई पहचान : विजय लक्ष्मी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आमजन के हित में हुए ऐतिहासिक कार्य: प्रभारी मंत्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।