Centre Government s 12 Years New Identity and Growth in India 12 वर्षों में देश को नई दिशा, ऊर्जा के साथ मिली नई पहचान : विजय लक्ष्मी, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
More

12 वर्षों में देश को नई दिशा, ऊर्जा के साथ मिली नई पहचान : विजय लक्ष्मी

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्षों में देश को नई पहचान मिली है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों के लोगों के लिए योजनाएं चलाई गई हैं।

Sat, 13 June 2026 05:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share
12 वर्षों में देश को नई दिशा, ऊर्जा के साथ मिली नई पहचान : विजय लक्ष्मी

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि केन्द्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा के साथ नई पहचान मिली। वह केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के क्रम में निरीक्षण भवन खलीलाबाद में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने देश एवं प्रदेश की प्रगति तथा विकास के हर क्षेत्र में किए गए कार्यों सहित आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने में सरकारी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास व विरासत का स्वर्णिम अध्याय : डॉ. दयालु

सरकारी उपलब्धियाँ

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का विगत 12 वर्षों का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। इस अवधि में देश ने हर क्षेत्र में उन्नत विकास किया है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के लक्ष्य को प्राप्त करने में सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। विगत 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा हम वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आमजन के हित में हुए ऐतिहासिक कार्य: प्रभारी मंत्री

जनकल्याणकारी योजनाएँ

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों तथा उन सभी वर्गों के लिए कार्य किया गया जिनके बारे में आजादी के बाद से अब तक सोचा भी नहीं गया था। आज खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में देश पहले से अधिक आत्मनिर्भर है। आज देश में शांति एवं कानून व्यवस्था का राज स्थापित है, हमारे नागरिक निडर होकर पहले से अधिक सम्मान से जीवन जी रहे हैं।

योजनाओं की चर्चा

प्रभारी मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया कार्यक्रम, स्किल इंडिया कार्यक्रम, सांसद आदर्श ग्राम योजना, श्रमेव जयते योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, सोएल हेल्थ योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्टार्टअप इंडिया योजना, स्टैंडअप इंडिया योजना, उजाला योजना, नमामि गंगे कार्यक्रम, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, खेलो इंडिया कार्यक्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व मुद्रा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के बारी में बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।

उपस्थित व्यक्ति

ये मौजूद रहे

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्वमंच पर बढ़ा भारत का प्रभाव, अन्तिम पायदान तक पहुंची योजनाएं: नितिन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।