आमजन के हित में हुए ऐतिहासिक कार्य: प्रभारी मंत्री
Pratapgarh-kunda News - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के पर विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के पर विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री ने शनिवार को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में मीडिया संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की भावना तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जनपद में 40,816 गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे निर्मित किए गए हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वर्तमान में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला, देवेश त्रिपाठी, डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर, सीडीओ राम मोहन मीणा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन