भाकपा माले ने स्थापना दिवस पर फासीवाद के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प
भाकपा माले की 57वीं स्थापना दिवस पर बुधवार को हेड मास्टर निशान सिंह भवन में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अ

सतीराम राना, रुद्रपुर। भाकपा माले की 57वें स्थापना दिवस पर बुधवार को हेड मास्टर निशान सिंह भवन में बैठक की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद केंद्रीय कमेटी की ओर से जारी स्थापना दिवस आह्वान का पाठ किया गया। फासीवाद के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। जिला सचिव ललित मटियाली ने कहा कि भाकपा (माले) नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह की ज्वाला से निकली पार्टी है। इसने कठिन परिस्थितियों में भी जनता की ताकत और संघर्ष से खुद को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट आंदोलन को खत्म करने की कई घोषणाएं हुईं, लेकिन यह हर बार और मजबूती से खड़ा हुआ।
नेता अमनदीप कौर ने कहा कि आज देश में मजदूरों, महिलाओं और आम जनता के अधिकारों पर हमला हो रहा है। नई श्रम संहिताओं लंबे कार्य घंटे और महिला आरक्षण विधेयक को लागू न करने के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है। नोएडा, मदरसन, आंगनबाड़ी और सिडकुल सहित कई स्थानों पर मजदूर सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में मजदूर आंदोलनों में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान अनिता अन्ना, ज्ञानी सुरेन सिंह, उत्तम दास, दर्शन सिंह, रंजन विश्वास, सत्यवीर सिंह, प्रीति, जगजीत कौर और नवजोत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन