अड़की में रामसिंह मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि
अड़की प्रखंड के डुंडी गांव में बुधवार को भाकपा (माले) के सदस्य कॉमरेड रामसिंह मुंडा का द्वितीय शहादत दिवस और पार्टी का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी झंडोत्तोलन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामसिंह मुंडा की ईमानदारी और समर्पण की सराहना की।

अड़की प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के डुंडी गांव में बुधवार को भाकपा (माले) प्रखंड कमेटी सदस्य कॉमरेड रामसिंह मुंडा का द्वितीय शहादत दिवस तथा पार्टी का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी झंडोत्तोलन से हुई, इसके बाद दिलीप मुंडा की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। सभा में रामसिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव कॉमरेड गुरूवा मुंडा ने कहा कि रामसिंह मुंडा पार्टी के ईमानदार, मृदुभाषी और समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि देश में मजदूर, किसान, सामाजिक न्याय और रोजगार जैसे मुद्दों पर जनसंघर्ष तेज हो रहे हैं।
मनरेगा, श्रम संहिताओं और कृषि नीतियों को लेकर जनता में असंतोष है। मौके पर कॉमरेड साकरा मुंडा ने पार्टी के आह्वान पत्र का पाठ करते हुए संगठन विस्तार और मजबूती का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में गौतम सिंह मुंडा, सानिका मुंडा, मंगला देवी, एतवारी देवी, सुमित्रा देवी, बीबी देवी, लीला देवी, तिलेशरी देवी, बामनी कुमारी एवं राजबाला मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन