भाकपा माले ने मनाया पार्टी का 57वां स्थापना दिवस
विष्णुगढ़ में भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यालय के बाहर झंडोत्तोलन किया गया और शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सदस्यों ने पार्टी के नवीनीकरण और विस्तार पर चर्चा की। प्रखंड सचिव ने कहा कि भाकपा माले गरीबों की आवाज है और भाजपा शासन में गरीबों की स्थिति दयनीय है।

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर विष्णुगढ़ पार्टी कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन किया गया। इसके पश्चात पार्टी के शहीद साथियों के लिए एक मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट तथा संचालन प्रखंड सदस्य दुलारचंद प्रसाद साव ने किया। बैठक में कई बातों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस महीने के अंत तक पार्टी का नवीनीकरण और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम पूर्ण कर लेना है। इसके बाद पार्टी के विस्तार को लेकर प्रत्येक पंचायत में ब्रांच कमेटियों का गठन किया जाएगा, ताकि पार्टी की पहुंच हरेक पंचायतों तक हो सके।प्रखंड
सचिव घनश्याम पाठक ने कहा कि झारखंड समेत देश में दबे-कुचलों की आवाज बनकर सिर्फ लाल झंडा ही असली लड़ाई लड़ रही है। पार्टी सदस्यों को भी इसमें भागीदारी निभाते हुए इस संघर्ष को अंजाम तक पहुंचना की जिम्मेवारी है। राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि भाजपा शासन में सिर्फ उद्योगपतियों-पूंजीपतियों का विकास हुआ है। गरीब आज भी बेहाल है। 26 वर्षों के झारखंड में आज तक विस्थापन व रोजगार नीति स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिप सदस्य शेख तैयब ने कहा कि भाकपा माले ही ऐसी पार्टी है, जो गरीबों की आवाज को बुलंद करती है। बैठक में भोला प्रसाद सिंह, वासुदेव मंडल, बालगोविंद प्रसाद, चिंतामणि साव, कमरुद्दीन अंसारी, संतोष यादव, समीर अंसारी, ईस्माइल अंसारी, सुखराम, करीमुद्दीन हुसैन, बिरसा सिंह, निर्मल महतो, भेखलाल हेंब्रम, गुड्डू हेंब्रम, सलखो हंसदा, मेहीलाल बेसरा, विष्णु हेम्ब्रम, नन्हुआ तुरी, विमला देवी, पनवा देवी, भूखल गंझू, सालको हंसदा, फजीता गंझू, मेघलाल साव समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन