Demand for Immediate Implementation of Women s Reservation at CPI ML 58th Foundation Day महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग

बेगूसराय में भाकपा माले के 58वें स्थापना दिवस पर महिला आरक्षण को लागू करने की मांग उठाई गई। वरिष्ठ नेता नवल किशोर ने झंडोत्तोलन किया और दिवाकर प्रसाद ने सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने जातीय गणना और निष्पक्ष परिसीमन की आवश्यकता भी बताई।

Wed, 22 April 2026 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग

बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा माले के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठी। वरिष्ठ नेता नवल किशोर ने झंडोत्तोलन किया, जबकि जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने लेनिन जयंती के मौके पर लेनिन, चारू मजुमदार और बिनोद मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में चन्द्रदेव वर्मा, बैजू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, इन्द्रदेव राम, रंजीत चौधरी, रामकुमार तांती, सैयद सोनवर, नूरूल इस्लाम, जीमी ननकू पासवान और लडुलाल दास सहित कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के आह्वान पत्र का पाठ करते हुए संगठन विस्तार और मजबूती का संकल्प लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण पर गुमराह न हों, धरना-प्रदर्शन न करें, मायावती की बसपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को सलाह

दिवाकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भ्रम फैला रही है, जबकि यह 2023 में ही संसद से पारित हो चुका है। उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी के लिए कोटा निर्धारित कर इसे तुरंत लागू करने की मांग की। साथ ही जातीय गणना शीघ्र प्रकाशित करने और निष्पक्ष परिसीमन की आवश्यकता बताई। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और श्रमिकों पर हो रहे कथित उत्पीड़न को लेकर भी सरकार की आलोचना की। 24 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखीसराय: भाजपा युवा मोर्चा का जन आक्रोश, महिला सम्मेलन आयोजित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।