Two Minor Girls in School Uniform Found in Hotel During Police Raid रामनगर: स्कूल यूनिफॉर्म में होटल से मिलीं दो छात्राएं, पुलिस ने की छापेमारी; मची खलबली, Ramnagar Hindi News - Hindustan
More

रामनगर: स्कूल यूनिफॉर्म में होटल से मिलीं दो छात्राएं, पुलिस ने की छापेमारी; मची खलबली

सूचना के आधार पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने इस मामले को उठाया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले जाया गया।

Sat, 18 April 2026 05:16 PMMohit वार्ता, रामनगर
share
रामनगर: स्कूल यूनिफॉर्म में होटल से मिलीं दो छात्राएं, पुलिस ने की छापेमारी; मची खलबली

नैनीताल जिले के रामनगर के कानियां क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल के कमरे से स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर जांच शुरू कर दी है।

रामनगर के कानियां क्षेत्र स्थित एक होटल में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राओं के मिलने की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि ये दोनों छात्राएं शहर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज की हैं और होटल के कमरे में मौजूद थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया तय

छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया

सूचना के आधार पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने इस मामले को उठाया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले जाया गया।

बिना उचित पहचान पत्र के होटल में एंट्री कैसे?

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग छात्राओं का इस तरह होटल में पाया जाना कई सवाल खड़े करता है। वहीं यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि बिना उचित पहचान पत्र के होटल में कमरा दिए जाने जैसी गंभीर लापरवाही हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून: CNG के दाम में बढ़ोत्तरी, पिछले एक महीने में इतने घरों तक पहुंची PNG

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शेयर किया वीडियो

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी छापेमारी के दौरान खुद होटल के बाहर मौजूद थे। उन्होंने फेसबुक पर छापेमारी के दौरान का वीडियो भी शेयर किया है और साथ ही इस पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़ा है। जोशी का कहना है कि ‘रामनगर में फिर एक और लव जिहाद की घटना जो कि बहुत दुखद है। इंटर कॉलेज की दो बच्चियां यहां पर कमरे में मिली हैं। रिजॉर्ट और होटल मालिक को भी सोचना चाहिए कि बिना आईडी कमरा कैसे दे रहे हो। बार-बार कहने के बावजूद भी माता-पिता जागरूक नहीं हो रहे हैं। ऐसे होटलों पर कार्रवाई होनी चाहिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काठगोदाम-नैनीताल हाईवे पर नहीं लगेगा जाम, भीमताल जाने के लिए अंडरपास बनेगा

'चारों को पकड़ लिया गया'

वीडियो में वे आगे कहते हैं 'चारों को पकड़ लिया गया है। जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के हैं। इनमें एक मुस्लिम युवक भी हो जो कि बालिग लग रहा है। हम पूरे प्रदेश में ये अभियान चलाने जा रहे हैं लेकिन होटलों को यह चेतावनी है कि ये हरकतें बंद कर दें। आखिरकार हमारे समाज के लोग कब जागरूक होंगे।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।