Kathgodam Nainital Highway Underpass to be Built for Access to Bhimtal काठगोदाम-नैनीताल हाईवे पर नहीं लगेगा जाम, भीमताल जाने के लिए अंडरपास बनेगा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

काठगोदाम-नैनीताल हाईवे पर नहीं लगेगा जाम, भीमताल जाने के लिए अंडरपास बनेगा

काठगोदाम-नैनीताल हाईवे पर रानीबाग के पास लगने वाले जाम से निजात दिलाने को अंडरपास बनाया जाएगा। भीमताल की ओर जाने वाले वाहन इसी अंडरपास से निकलेंगे। इस अंडरपास के बनने से ट्रैफिक दो मार्गों में बंट जाएगा।

Fri, 10 April 2026 10:44 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नैनीताल
share
काठगोदाम-नैनीताल हाईवे पर नहीं लगेगा जाम, भीमताल जाने के लिए अंडरपास बनेगा

उत्तराखंड के नैनीताल जिले की विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण, चौड़ीकरण समेत अन्य कार्यों के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय से स्वीकृतियां मिलीं हैं। अच्छी खबर ये है कि काठगोदाम-नैनीताल हाईवे पर रानीबाग के पास लगने वाले जाम से निजात दिलाने को अंडरपास बनाया जाएगा। भीमताल की ओर जाने वाले वाहन इसी अंडरपास से निकलेंगे।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि काशीपुर-रामनगर मोटर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 309) के किमी एक से 28 तक के लिए 16.81 करोड़ की स्वीकृति मिली है। मार्ग की सतह खराब होने के कारण कॉर्बेट जाने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विभाग को जल्द टेंडर आमंत्रित कर कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी के देहरादून दौरे को लेकर दिल्ली आने-जाने वाले प्रमुख रास्तों में बदलाव

इसके अलावा काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 109) गुलाबघाटी के पास संकरा है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। गुलाबघाटी में स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य करते हुए मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर टू-लेन करने को 61 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

इसी मार्ग के काठगोदाम में कलसिया पुल पर टू-लेन कंपोजिट ब्रिज निर्माण कार्य के लिए 6.61 करोड़ की स्वीकृति करा दी है। अनुबंध गठित कर कार्य शुरू करा दिया है। टू-लेन का पुल बनने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। भारी वाहनों का आवागमन भी आसानी से होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में इन्फेक्शन से 19 हजार पेड़ सूखे; काटने के लिए केंद्र से इजाजत मांगी

काठगोदाम-नैनीताल मार्ग में रानीबाग में भी जाम लगता है। जिसके लिए रानीबाग में अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित किया है। इसके बनने से यातायात दो मार्गों में बंट जाएगा। काठगोदाम से नैनीताल का ट्रैफिक वर्तमान मार्ग से ही गुजरेगा। इस मार्ग को टू-लेन में बदला जाएगा। काठगोदाम से भीमताल जाने वाले ट्रैफिक को अंडरपास से गुजारा जाएगा। जो कि टू-लेन होगा। इससे जाम नहीं लगेगा। अंडरपास बनाने को 17.04 करोड़ की डीपीआर का गठन कर लिया है। जिसे जल्द स्वीकृत करा लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में शहरों और गांवों में जमीन के लिए मुआवजा तय, 4 गुना तक बढ़ा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।