Fares Fixed for Volvo and AC Buses Operating on the Dehradun Delhi Expressway देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया तय, अब कितना देना होगा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया तय, अब कितना देना होगा

उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया तय कर दिया है। अब देहरादून से दिल्ली तक वॉल्वो बस के लिए 709 रुपये और एसी बस के लिए 557 रुपये देने होंगे। साधारण बस का किराया 355 रुपये होगा। वॉल्वो का किराया 236 रुपये और एसी बस का किराया147 रुपये कम हुआ है।

Fri, 17 April 2026 10:21 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया तय, अब कितना देना होगा

उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया तय कर दिया है। अब यात्रियों को देहरादून से दिल्ली तक वॉल्वो बस के लिए 709 रुपये और एसी बस के लिए 557 रुपये देने होंगे। वहीं साधारण बस का किराया 355 रुपये होगा।

पुराने रूट (वाया रुड़की) से वॉल्वो का किराया 945 रुपये और एसी बस का 704 रुपये और साधारण बस का किराया 420 रुपये था। वॉल्वो का किराया 236 रुपये और एसी बस का 147 और साधारण बस का किराया 355 रुपये कम हुआ है।

गुरुवार को उप महाप्रबंधक (तकनीकी) भूपेश कुशवाह ने बताया कि रोडवेज ने 14 नॉन-स्टॉप बस सेवाओं का संचालन एक्सप्रेस-वे पर शुरू कर दिया है। रूट सर्वे के अनुसार, नए एक्सप्रेस-वे से देहरादून से दिल्ली की दूरी 215 किमी रह गई है। इसी आधार पर किराया निर्धारित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुरंग, जंगल और ग्रीन कॉरिडोर, कैसा दिखता है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

फिलहाल साधारण बसें पुराने रूट से चलेंगी

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यदि सवारियों की पर्याप्त संख्या मिलती है, तो कुछ साधारण बस सेवाओं को एक्सप्रेस-वे के जरिए संचालित किया जाएगा। फिलहाल साधारण बसें अभी पुराने रूट (वाया रुड़की-मुजफ्फरनगर) से ही चलेंगी।

टोल की दरों को लेकर ट्रांसपोर्टरों में चिंता

ट्रांसपोर्टरों ने एक्सप्रेसवे पर टोल की दरों को लेकर चिंता जताई है। महासचिव ने बताया कि ईंधन और समय बच रहा है, लेकिन टोल टैक्स बढ़ने की संभावना है। वहीं, उपाध्यक्ष एपी उनियाल ने सरकार से मांग की है कि एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स की दरें कम रखी जानी चाहिए, ताकि इसका लाभ आम जनता और व्यापारियों को पूरी तरह मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक मकान ने थामी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की रफ्तार; क्या है 28 साल पुराना केस

ट्रांसपोर्ट कारोबार को रफ्तार, ट्रक चार घंटे में पहुंच रहे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से उत्तराखंड के ट्रांसपोर्ट कारोबार में नई जान आ गई है। जो मालवाहक ट्रक पहले दिल्ली पहुंचने में सात से आठ घंटे का समय लेते थे, वे अब मात्र चार घंटे में अपनी दूरी तय कर रहे हैं। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि दिल्ली, गुरुग्राम, हरियाणा, राजस्थान और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों के लिए होने वाली माल ढुलाई भी सुगम हो गई है।

ट्रकों का प्रति चक्कर 30 लीटर डीजल बचेगा

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने बताया कि पुराने रूट से दिल्ली जाने में एक छह टायरा ट्रक का लगभग 100 लीटर डीजल लगता था, अब जाम खत्म होने और बेहतर सड़क के कारण यह खपत घटकर 70 लीटर रह गई है। यानी प्रति चक्कर 30 लीटर डीजल की बचत हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना और मोड़ना है मना, पहले जान लीजिए नियम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।